Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की चर्चा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिला पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए रणनीति तैयार किया गया. जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 जुलाई को भाजपा कार्यालय में 11:00 बजे दिन से भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगठन महामंत्री शिवनारायण जी भी भाग लेंगे. इस बैठक में सभी जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे. आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, अजय कुशवाहा, जिला महामंत्री नीलांबर झा, जिला मंत्री शंभू ठाकुर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ […]

नवगछिया : मुमताज मोहल्ला में हुई थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला में दो और तीन जुलाई की दरम्यानी रात को संजय साह के घर में हुई चोरी मामले में स्थानीय लोगों ने एक कथित चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार आरोपी नोनिया पट्टी का धर्मेंद्र महतो है. नवगछिया थाना में दिए गए आवेदन में संजय साह ने कहा कि उसके घर से कपड़े, कीमती सामान और हजारों रुपये के आभूषणों की चोरी चोरों ने कर ली थी. जब उन्होंने पास में ही लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि दो व्यक्ति घर घुसा और समान लेकर वापस भी आया. जब दोनों लोगों को स्थानीय लोगों ने पहचान लिया इसमें एक नोनिया टोला निवासी धर्मेंद्र […]

नवगछिया : खरनय नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश जारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया एसडीओ ने अंचलाधिकारी को दिया कार्रवाई करने का निर्देश कुल 92 लोगों को किया गया है चिन्हित अतिक्रमण करने वाले लोगों में बुद्धिजीवी और संभ्रांत लोग भी है शामिल नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल का सबसे बड़ा जल का श्रोत खरनय नदी से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ई अखिलेश कुमार ने नवगछिया के अंचलाधिकारी को अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरूद्ध लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि इससे पूर्व नवगछिया के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में खरनय नदी की जमीन की नापी करायी गयी थी. नापी के आधार पर पता चला की हजारों वर्गफीट जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है. […]

रंगरा : जहांगीरपुर वैसी गांव में शुरू हुआ भीषण कटाव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के कोसी तटवर्ती जहांगीरपुर वैसी गांव में पिछले 24 घंटे से भीषण कटाव जारी है. बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने कटाव का स्थलीय जायजा लिया है और लोगों को तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू करनवाने का आश्वासन भी दिया है. ग्रामीण मो इस्तेखार ने बताया कि वर्तमान में कोसी नदी एक किलोमीटर क्षेत्र में कटाव कर रही है. पिछले 24 घंटे में कोसी नदी ने एक किलोमीटर क्षेत्र में कहीं पर एक तो कहीं पर दो फीट का कटान किया है. कोसी कटाव में बड़ी तेजी से उपजाऊ जमीन जल विलीन हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया तो कोसी […]

नवगछिया स्टेशन रोड में फिर से सज गया सब्जी बाजार ||GS NEWS

DESK 040

लगने लगा है जाम, स्थायी दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं में रोज हो रहा है झंझट नवगछिया – नवगछिया स्टेशन रोड में एक बार फिर से सब्जी और फल बाजार सज गया है. बाजार सज जाने से एक बार फिर से नवगछिया में जाम की समस्या यथावत हो गई है तो दूसरी तरफ स्थाई दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं के बीच नोकझोंक और वाद-विवाद की घटनाएं सामने आ रही है. मालूम हो कि कोरोना के दूसरे लहर से पहले नवगछिया स्टेशन रोड में चल रहे सब्जी बाजार को वैशाली हॉटल के पीछे पुराने मांस हाट में शिप्ट किया गया था. इसके लिये पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने काफी मश्क्कत की थी. सब्जी हाट नयी जगह पर शिप्ट हो जाने के बाद लंबे […]

नवगछिया : सकुचा में शुरू हुआ भीषण कटाव, 200 मीटर के दायरे में प्रभावित है तीव्र कटाव ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से की कटाव निरोधी कार्य करवाने की मांग नवगछिया के कोसी तटीय सकुचा गांव में कोसी नदी का भीषण कटाव शुरू हो गया है. वर्तमान में कोसी नदी में 500 मीटर तक तीव्र कटाव प्रभावित है. इतनी दूसरी में कोसी नदी ने पिछले 48 घंटे में कहीं पर एक तो कहीं पर दो फीट तक तटों का कटान किया है. ग्रामीणों ने बताया कि अभी कोसी नदी अभी बड़ी तेजी से उपजाऊ जमीन का कटाव कर रही है, अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही तट के पास ही एक विद्यालय कटाव की चपेट में आ जायेगा और बिंदटोली और रामनगर गांव की आबादी पर कटाव का खतरा मंडराने लगेगा. ग्रामीण व माले नेता गौरीशंकर […]