नारायणपुर: डीलर के दुकान का पदाधिकारी ने किया जॉच GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर -प्रखंड के नगड़पारा गॉव में उपभोक्ताओं की शिकायत पर नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार के निर्देश पर प्रखंड सॉख्यिकी पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने डीलर शिवनंदन सिंह एवं डीलर नंदन सिंह के दुकान का जॉच किया.जॉच के क्रम में उपभोक्ताओं की शिकायत को सही पाया गया.उपभोक्ताओं ने शिकायत किया था कि डीलर द्वारा  प्रति व्यक्ति बीस रुपया अधिक राशि लेकर बिना कैशमेमो का खाद्यान्न  प्रति व्यक्ति 1 किलो कम वितरण करता है.मामले की सत्यता पाए जाने पर डीलर को हिदायत देते हुए फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार के नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण करें अगली शिकायत मिलने पर सीधी कार्रवाई होगी.

नवगछिया: मद्यधनिषेद को लेकर एसपी के निर्देश पर हुई विशेष छापेमारी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. एसपी के निर्देश पर की गई पुलिस टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्र में 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 61 लीटर देशी एवं 38 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर से 10 लीटर शराब के साथ शराब कारोबारी हरिकिशोर मंडल को गिरफ्तार किया गया है. परबत्ता पुलिस ने छापेमारी का राघोपुर बिंद टोली से राघोपुर बिंद टोली निवासी रोहित कुमार एवं छोटी परबत्ता निवासी  निरंजन मंडल को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया […]

एसडीपीओ ने किया गोपालपुर थाना का निरीक्षण ,दिये कई आवश्यक निर्देश GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर – नवगछिया के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गुरुवार को गोपालपुर थाना का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये.उन्होंने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, फरार अपराधियों की धर -पकड व लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. लंबित कुर्की जप्ती की कार्रवाई को ततकाल पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु टाप टेन बदमाशों को चिन्हित करने का निर्देश दिया  रंगरा प्रखंड के मनरेगा कर्मी सैदपुर गोढियारी के ज्योति कुमार की संदेहास्पद मौत की जाँच करने के बाद कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने हेतु दिवा -रात्रि गश्ती करने का सख्त निर्देश दिया .उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त […]

पुलिस ने निकाला भाजपा ऑफिस में घुसे अतिथि शिक्षकों को, CM आवास का घेराव करने पहुंचे शिक्षकों पर लाठीचार्ज GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार भाजपा ऑफिस में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। बिहार के अतिथि सहायक प्राध्यापक काफी संख्या में भाजपा ऑफिस के अंदर पहुंचे और सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिलने की मांग करने लगे। वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और पार्टी ऑफिस से बाहर जाने के लिए बोला। लेकिन अतिथि सहायक प्राध्यापकों का साफ तौर पर कहना था कि जब तक उप मुख्यमंत्री से हम नहीं मिलेंगे यहां से बाहर नहीं जाएंगे। फिर इसके बाद पुलिस ने जबरन भाजपा ऑफिस के अंदर मौजूद अतिथि सहायक प्राध्यापकों को बाहर कर दिया। इस पूरी घटनाक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी कार्यालय के अंदर ही मौजूद थे।  इससे पहले बिहार के विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक मुख्यमंत्री नीतीश […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: असमंजस में लोजपा सीटों को लेकर , 36 और 42 का पेच GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

लोजपा ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। चुनाव की तैयारी और सीट तथा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने राज्य संसदीय दल की बैठक सात सितम्बर को बुलाई है। बैठक दिल्ली में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष राजू तिवारी भी शामिल होंगे।  एनडीए में अभी सीटों की संख्या तय नहीं होने से लोजपा ऊहापोह में फंसी है। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सीटों पर चर्चा के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 18 अगस्त को ही मिलने वाले थे। लेकिन, श्री शाह की तबियत खराब हो जाने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। लिहाजा अब तक यह तय नहीं हो सका है कि लोजपा को कितनी सीटें […]

भागलपुर: कब्जे वाली जमीन का हाल जानने हाफ पैंट में ही पहुंच गए सत्‍ताधारी विधायक GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सबेरे हाफ पैंट में ही अपने कब्जे वाली जमीन का हाल जानने पहुंच गए। दरअसल विधायक रोज अपने बरारी स्थित आवास से पैदल डीवीसी चौराहे तक पैदल जाते हैं। कभी-कभी डीएम आवास वाले तिनबटिया तक भी चले जाते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत गोपाल मंडल टहलने निकले तो अपनी जमीन का हाल जानने तिलकामांझी पहुंच गए। सबकुछ सामान्य देख वापस लौट गए। पूछने पर विधायक कहते हैं कि तोहें त जानते छोहो, हम्में अर रोजे टहले वाला लोग। थोड़ा स्वास्थो पर ध्यान दैके चाही। टहलले-टहलले अपनों जमीनों देखी लेलां। ऐ म कुछ दिक्कतो की। अपनो जमीन-माल-जाल देखै लेली नै जैबै की। ठेठी में बोलते-बोलते विधायक जी टाइट हो गए। बोलने लगे अरे […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1922 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 142156 GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1922 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 142156 हो गई है. बिहार में फिलहाल 18,029 कोरोना के एक्टिव मरीज है. गुरूवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1922 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 142156 हो गया है. बीते दिन बुधवार को जारी नियमित […]