पूर्व विधायक समेत दो सौ पर केस लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

किशनगंज: लॉकडाउन की अवधि में बिना प्रशासनिक अनुमति के एआइएमआइएम कार्यालय में सभा करना पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ा। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम आदित्य प्रकाश के निर्देश पर टाउन थाना में चार नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ समीर कुमार के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि सीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा छह सितंबर तक लॉकडाउन यानी अनलॉक 3 लागू किया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की सभा करने, जुलूस, भीड़ इकट्ठा […]

ढोलबज्जा:आलोक बने राजद के जिला सचिव, कुगो प्रखंड अध्यक्ष व राजीव प्रखंड सचिव GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने बुधवार को अपने पार्टियों का विस्तार करते हुए कासीमपुर कदवा निवासी विजय सिंह के पुत्र आलोक कुमार सिंह को नवगछिया जिला सचिव व कुगो शर्मा को अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है. वहीं किसान प्रकोष्ठ नवगछिया के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने भी राजीव कुमार को किसान प्रकोष्ठ के नवगछिया प्रखंड सचिव बनाया है. नवगछिया राजद कार्यकर्ताओं ने इनके मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा है कि- यह सभी संगठन में पूरी तरह सक्रिय होकर, अपने-अपने कर्तव्य निष्ठा से पार्टी में अच्छी भूमिका का निर्वहन करेंगे.

नवगछिया: राजेश को बिहपुर और मुकेश को गोपालपुर का बनाया गया संयोजक, रविरंजन बने जिला प्रवक्ता GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी मोर्चों पर सशक्त बनाने के लिए कमिटी बना ली गई है. इस दौरान गुरूवार को नवगछिया अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अध्यक्ष के द्वारा विधानसभा संयोजक की घोषणा की गई  जिसमें कि जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव को बिहपुर विधानसभा और जिला मंत्री मुकेश राणा को गोपालपुर विधानसभा का संयोजक बनाया गया है. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन को पार्टी का जिला प्रवक्ता बनाया गया. इस मौके पर जिला मंत्री अजित पटेल, आई टी सेल के सन्नी कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री अनीस यादव, मुक्तिनाथ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नवगछिया: वर्चुवल मीट में महिला मोर्चा के कार्यों की सराहना GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

– हर हाल बिहपुर में खिलेगा कमल – कुमकुम नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा बिहपुर विधानसभा के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जिला पार्षद कुमकुम देवी ने किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चम्पा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन अनामिका कुमारी ने किया. इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लाजवंती देवी सहित प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और भाजपा नवगछिया जिला अध्यक्ष  विनोद मंडल, गया यादव, आलोक शर्मा सत्यप्रकाश झा, गगन चौधरी ने संबोधित किया. बैठक में महिला मोर्चा की, मंत्री, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पूरी टीम शामिल हुई. बैठक में मुख्य […]

नवगछिया: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने की जिला टीम की घोषणा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की दायित्व निर्धारण समिति की संस्तुति एवं संगठन के माननीय प्रदेश अध्यक्ष राजू झा के द्वारा अनुमोदन के आधार पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन, नवगछिया, उत्तर बिहार के जिलाध्यक्ष इंदु भूषण झा ने अपने जिला टीम की घोषणा की. जिला अध्यक्ष इंदु भूषण झा ने बताया कि जिला टीम में संरक्षक अजय कुशवाहा, अध्यक्ष इंदु भूषण झा, संयोजक मुकेश राणा, सहसंयोजक अनीश यादव, सलिल कसेरा, संगठन मंत्री राज कुमार रजक, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कौशल जयसवाल, विक्रम स्वर्णकार, अवधेश शर्मा, संदीप गुप्ता, महानंद कुमार, महासचिव रमेश राय, रंजीत झा, मिथिलेश चौधरी, सचिव सुशील शर्मा, कमल पोद्दार, निकेश गोस्वामी, समरेंद्र गोस्वामी, बौद्धिक प्रमुख दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष तनु प्रिया झा, सह कोषाध्यक्ष गौरव झा, लेखा परीक्षक मुकेश गुप्ता, प्रचार […]