Noimg

नवगछिया: कोरोना से निपटना और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाना पहली प्राथमिकता GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

जाम से निपटने और अपराध नियंत्रण के लिए नवगछिया एसपी ने बनाई रणनीति नवगछिया एसपी ने लोगों से की आती है घरों से बाहर कम निकले और लॉक डाउन का करें पालन पुलिस मुख्यालय में पहली बार नवगछिया एसपी ने पत्रकारों को किया संबोधित कहा अपराधियों पर है पैनी नजर, सभी होंगे गिरफ्तार, जेल से बाहर कुख्यातों के बेल कैंसिलेशन पर भी होगा काम नवगछिया की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने नवगछिया पुलिस मुख्यालय में पहली बार स्थानीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से निपटना और अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकताओं में है. साथ ही यातायात पर उनकी विशेष नजर होगी. श्री मति मेश्राम ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले में दो मोबाइल पेट्रोलिंग द्वारा क्राइम के […]

Noimg

नवगछिया के विक्रमशिला पुल पर दुर्घटना में युवक घायल GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : विक्रमशिला पुल के पोल नंबर 86 पर मंगलवार की शाम को भागलपुर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक का गिरने से घायल हो गया. घायल युवक परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद जयसवाल के पुत्र राहुल कुमार जयसवाल है. दुर्घटना के बाद परबत्ता पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल दिया. जहां पर घायल का इलाज कर वापस घर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि हम भागलपुर से घर जा रहे थे कि पुल के पोल नंबर 86 के पास पुल पर चेंबर नहीं रहने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गया. जिसमें हम गिर गए जिसके बाद हमें पुलिस द्वारा इलाज करवाया गया है.

Noimg

नवगछिया: इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने नवगछिया थाना लिया चार्ज GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : कोरोना संक्रमण को हराकर वापस लौटे इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने मंगलवार को वापस ड्यूटी पर लौट गए हैं. मंगलवार को ही उन्होंने नई एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के कार्यलय पहुच कर अपना योगदान देते हुए नवगछिया थानाध्यक्ष का चार्ज लिया. थानाध्यक्ष का चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने नवगछिया शहर में लोकडॉन के नियमों का सख्ती से पालन कराने की कार्रवाई शुरू कर दी. मंगलवार को पुलिस टीम लगातार शहर में गायिविधि करते हुए जांच अभियान चलाते दिखे. मालूम हो कि नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एक साथ कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसके बाद थाना को स्थानांतरित कर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के भवन में संचालित किया जाने लगा था.

Noimg

मनरेगा में, काम की तलाश में जॉब कार्ड लेकर भटक रही महिला मजदूर फिर भी नहीं मिल पा रही मजदूरों को काम GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: लॉकडाउन में खैरपुर कदवा पंचायत की मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिलने के कारण उनकी हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. काम की तलाश में महिला मजदूर बिहार ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मिले नियोजन कार्ड को लेकर पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधियों के यहां भटक रही है. फिर भी उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल पा रही है. मंगलवार को खैरपुर कदवा की राधा देवी, चमेली देवी, पुतली देवी व सानो देवी के साथ अन्य महिला मजदूरों ने अपना-अपना नियोजन कार्ड लिये जिला परिषद नंदनी सरकार के घर जा पहुंची और सभी ने नंदनी सरकार से मनरेगा में काम दिलाने की मांग कर करते हुए कह रही थी कि- हम लोगों को मनरेगा में कोई काम नहीं […]

Noimg

एक देशी पिस्तौल व आठ गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया गांव से हथियार व गोली लेकर घूम रहे अपराधी को नदी थाना पुलिस ने छापेमारी कर हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया निवासी शिव कुमार यादव है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, छह गोली एवं एक बिंडोलिया बरामद किया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधी ढोढ़ीया गांव में हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पर नदी थानाध्यक्ष महताब खां के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा कार्रवाई की गई. जिसमें शिव कुमार यादव को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि शिव […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा नेता सह युवा व्यवसायी पर जानलेवा हमला के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड 21 में व्यवसाई अवधेश गुप्ता के पुत्र भाजपा नेता सह कुणाल गुप्ता पर जानलेवा हमला के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. केस के तीन आरोपियों में से पुलिस ने मंगलवार को विकास भगत उर्फ पिंकू भगत और अशोक भगत को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा आरोपी बाबू बिधान चंद्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. मालूम हो कि कुणाल गुप्ता कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था और भागलपुर कोविड सेंटर से इलाज कराकर वापस लौटा था. बीते बुधवार को जब वह भगत मुहल्ला स्थित अपने गोदाम में सामान लेने गया था, तो आरोपियों ने उसे कोरोना मरीज कहते हुए गाली गलौज भी देने लगे. भगाए जाने का विरोध करते […]

Noimg

नवगछिया के लक्ष्मीपुर गंगा धार में स्नान करने के दौरान किशोर का पैर फिसला डूबने से मौत GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लोहापुल के पास गंगा धार में डूबने से कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के डूमर निवासी नरेश मंडल के 16 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मंडल की मौत हो गई है. युवक का शव स्थानीय गोताखोर के मदद से पानी से बाहर निकाल लिया गया है. शव की बरमद होने के बाद गोपालपुर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि मृतक अजय का ननिहाल लक्ष्मीपुर में है. वह अपने मामा नंदू मंडल के घर लक्ष्मीपुर आया था. मंगलवार की सुबह वह गंगा नदी की धार में स्नान करने के लिए गया हुआ था. स्नान के दौरान पत्थर से उसका पैर फिसल गया और […]

Noimg

नवगछिया: कटाव से विस्थापित हुए परिवार को दिलाया जाएगा हर संभव मदद GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बार हुआ कटा को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के तीनटेंगा दक्षिण, उसरहिया, चापर दियरा, साधोपुर, मदरौनी, कोसकीपुर, इस्माईलपुर, कदवा दियारा, गोपालपुर प्रखंड के बिंदटोली, बोचाही, बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के गोविंदपुर मुशहरी, सौहरी, हरियो, लोकमानपुर, सिंहकुंड, मेरचा, भवनपुरा, चोरहर में गंगा एवं कोसी नदी के कटाव से विस्थापित हुए लोगों को किस प्रकार से सहायता पहुचाया जाय की समीक्षा की गई. विस्थापित परिवारों को सहायता प्रदान को लेकर चल रही तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया. इस मौके जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यइस विषम परिस्थि में भी लोगो का आगे आकर मदद कर […]