Month: July 2020

Noimg

नवगछिया में बदनाम हो रहा है मुमताज मोहल्ला, मजदूरों को भगा दे रहे हैं सेठ साहूकार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – मुमताज मोहल्ला में एक साथ कई लोगों के कोरोना वायरस हो जाने की वजह से यह मुहल्ला अब पूरी तरह से बदनाम हो गया. हालांकि मोहल्ले में जो भी संक्रमित मामले आए या तो वे फरार हैं या फिर कोविड सेंटर में हैं. ऐसी स्थिति में इस बदनामी का खामियाजा मुमताज मोहल्ले के गरीब कामगार मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो फिरोज ने बताया कि मुहल्ले में कई ऐसे मजदूर हैं जो नवगछिया आने वाले ट्रकों पर माल लोडिंग या अनलोडिंग करते हैं. जहां के मजदूर आज कल जब सेठ साहूकारों के यहां मजदूरी करने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि तुम लोग कोरोना प्रभावित मोहल्ले से आए हो […]

Noimg

नवगछिया के परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बना बांध ध्वस्त GS NEWS

कटावकोसीगंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

इस्माईलपुर दियरा में तेजी से फैल रहा है नदी का पानी, हजार एकड़ में लगी फसल बर्बाद फोटो भी है नवगछिया : गंगा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती इलाके में बाढ़ संकट मंडराने लगा है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से महज 48 सेंटीमीटर नीचे 31.12 पर बह रही है. नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांध शुक्रवार की देर रात ध्वस्त हो गया है. बांध के ध्वस्त होने के साथ ही गंगा नदी के बाढ़ का पानी इस्माईलपुर प्रखंड के दियारा इलाके में तेजी से फैलने लगा है. बांध के ध्वस्त होने से इस्माईलपुर दियारा में […]

Noimg

नवगछिया में दारोगा सहित 14 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है. शनिवार को नवगछिया में एक साथ 14 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. नवगछिया पुलिस जिला के एक पुलिस पदाधिकारी सहित उनके एक परिजन, एक जल संसाधन विभाग के कर्मी, एक परबत्ता थाना क्षेत्र के जामुनिया के भाजाप नेता, एक मिल्की गोशाला, दो बड़ी मकंदपुर, एक नवगछिया गोशाला रोड सहित शहर के लोग शामिल हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी लोगों का सेंपल 15 जुलाई को लिया गया था. जिसमे 14 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. कुछ लोगों का रिपोर्ट अभी पेंडिंग है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है उन लोगों को कोविड 19 सेंटर […]

Noimg

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब को किया बरामद GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में पुलिस टीम के द्वारा की गई छापेमारी में 469 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है. बरामद हुए शराब में पुलिस ने 417 बोतल आरएस व 52 बोतल इमपेरियल ब्लू का 750 एमएल शराब की बरामदगी की है. शराब की बरामदगी पकरा निवासी श्याम नंदन सिंह के आम लिची के बगीचे से हुई है. नवगछिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पकरा गांव में बगीचे में आम की तस्करी की जाती है. जिसको लेकर छापेमारी की गई है. जिसमें से आरएस शराब जो 750 एमएल का था वो 417 बोतल और इंपीरियल ब्लू 52 बोतल किया गया है. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी दिखा रही रौद्र रूप GS NEWS

कटावगंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ गांव में कटाव काफी तेज हो गया है। कटाव में गोविंदपुर मध्य विद्यालय का पुराना स्कूल कुछ दिन पहले ही कटाव की भेंट चढ़ चुका है। वही अब ग्रामीण अपना घर द्वार छोड़कर ऊंचे स्थानों के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है 2019 से ही गांव कट रहा है। जिसकी सूचना प्रशासन और सरकार को है। अधिकारी आते हैं देख कर जाते हैं। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। जिसके कारण गांव कटाव की भेंट चढ़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के प्रॉपर्टी डीलर कुणाल के लापता होने के मामले को लेकर बरारी के विधायक से मिले राजद समर्थक GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के प्रॉपर्टी डीलर कुणाल आलोक, चिंटू उर्फ राजा के पिछले शनिवार से ही लापता है. कुणाल के लापता होने के आठ दिन बीत जाने पर भी कुछ भी पता नहीं चल पाया है. कुरसेला पुलिस लगातार अनुसंधान करते नजर आ रही है. रंगरा स्थित बुढ़िया काली मंदिर वाले लोकेशन पर भी रंगरा पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है. इसी कांड को लेकर राजद की ओर से शनिवार को जिला महासचिव संजय मंडल की अगुवाई में आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा ने कटिहार के बरारी विधायक नीरज यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर कुणाल के लापता कांड में सहयोग करने को कहा. […]

Noimg

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 144 लोगों की मौत , मामला 3 लाख के पार GS NEWS

कोरोनाBarun Kumar Babul0

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तीन लाख को पार गए हैं। शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस के 8348 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 144 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में शनिवार को 5307 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 300937 हो गए हैं। हालांकि, इसमें से 165663 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक कुल 11596 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुंबई के धारावी क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के छह […]

Noimg

नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत निवासी सन्मार्ग पत्रकार के दादा का निधन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत निवासी हिंदी दैनिक अखबार सन्मार्ग के पत्रकार कृष्णा यादव के दादा समाजसेवी पवन यादव का गंभीर बीमारी से निधन हो गया। वे पैंसठ वर्ष के थे। पवन यादव गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इनका इलाज चल रहा था। अचानक बीमारी ज्यादा बढ़ने से उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे 5 पुत्र रनवीर यादव, जयकिशोर यादव, जयकांत यादव यादव,दिवाकर यादव,बिजुल यादव व दो पुत्री सुलेखा देवी, खुशबू देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया। इनके निधन पर जिला परिषद सदस्य उषा देवी मिश्रा, पूर्व जिप सदस्य कविता देवी, बिहपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा भाजपा विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, नारायण प्रखंड के उपप्रमुख अशोक यादव,पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र यादव, एबीवीपी के सुमित यादव, पंकज यादव, […]