Month: July 2020

Noimg

भागलपुर के नाथनगर स्टेशन रोड को निगम ने बना दिया डंपिंग ग्राउंड GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बावजूद साफ-सफाई को लेकर निगम उदासीन दिख रहा है। निगम ने नाथनगर रेलवे स्टेशन मार्ग को कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। यहां वार्ड नंबर पांच के सारे कूड़े को जमा किया जा रहा है। इसके अलावा सड़क पर जहां-तहां कूड़ेदान और ठेले रखे हैं। इस रोड से होकर छात्र-छात्राओं की आवाजाही सबसे अधिक होती है। दो बड़े इंटरस्तरीय स्कूल इसी रोड में हैं। वहीं, कौआकोली मार्ग में सालों भर पानी जमा रहता है। गंदगी के कारण यहां संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि गंदगी के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। रोड पर पसरा है कूड़ा नाथनगर व चंपानगर क्षेत्र […]

Noimg

भागलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या पर भाजपा नेता ने उठाई चिंता, सीएम को भेजा ज्ञापन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

भागलपुर : भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने भागलपुर में बढ़ रहे कोविड-19 महामारी पर चिंता व्यक्त की। इस संबंध में उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्‍होंने कहा है कि टीचर्स ट्रेनिंग कालेज आइसोलेशन सेंटर और जेएलएनएमसीएच की स्थिति भयावह है। प्रशासनिक स्तर पर अराजकता के लिए चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने मरीजों को समुचित व्यवस्था प्रदान करने का आग्रह किया है। अर्जित ने कहा कि दिल्ली में दर्जी का काम करने वाला शाहकुंड खैरा निवासी मो तनवीर पिछले माह भागलपुर लौट था, जिसकी मौत दवा लेने के क्रम में मेडिकल हॉल में गिरकर हो गई। उसके शव को उठाने […]

Noimg

अररिया जिले के पथरदेवा- देवानगंज बॉर्डर पर तस्कर व नेपाली पुलिस में गोलीबारी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

पथरदेवा-देवानगंज बॉर्डर की घटना, हथियार व बाइक जब्त नेपाल के दो तस्कर घायल, चार भारतीय भागने में रहे सफल जिले के फुलकाहा स्थित पथरदेवा व नेपाल के देवानगंज बॉर्डर के समीप गुरुवार की देर रात तस्कर व नेपाली पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में घायल दो तस्करों का नेपाल में इलाज चल रहा है। घायल पिंटू यादव व राजेश यादव देवानगंज का रहनेवाला है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चार भारतीय तस्कर भागने में सफल रहे। घटनास्थल से नेपाल पुलिस ने पिस्टल, बड़ी संख्या में गोली और दो बाइक बरामद की। नेपाल के सुनसरी एसपी कमल थापा ने बताया कि सूचना मिलने पर देर रात पुलिस की विशेष टीम देवानगंज सीमा के समीप पहुंची। वहां तस्करों की […]

Noimg

नारायणपुर के बलाहा में जीविका ने ग्रामीण बाजार का किया उद्घघाटन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के बलाहा ग्राम में शुक्रवार को जीविका द्वारा संचालित जीविका ग्रामीण बाजार का उद्धघाटन एक सादे समारोह में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्बीएन विहंगम के द्वारा फीता काटकर किया गया. लॉक डाउन के चलते समारोह में काफी कम लोगो को आमंत्रित किया गया था. सरकार द्वारा कोरोणा को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समारोह कि अवधि भी कुछ समय के लिए रखी गई. ग्रामीण बाजार के विषय में क्षेत्र के एसी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि इस बाजार से जुड़े हुए सदस्य जो अपना दुकान चलाते है थोक भाव में समान खरीद सकते है. मौके पर जीविका के कर्मी उत्तम, रामदेव, अनिल, सपना, सरिता, नूतन,गौतम, धर्मेन्द्र सहित कई जीविका दीदी मौजुद थे. […]

Noimg

शनिवार व रविवार को दवा की थोक दुकानें नवगछिया में बंद रहेंगी GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

 वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के बढते प्रकोप के कारण बिहार केमिस्ट व ड्रगिस्ट एशोसियेशन के निर्देश पर नवगछिया की सभी थोक दवा दुकानें शनिवार व रविवार को बंद रहेंगी. इस आशय का निर्णय नवगछिया केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोशियेसन की बैठक में सचिव मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में लिया गया. बैठक में थोक दवा विक्रेता क्रमश: मनोज कुमार साह,अरविन्द गुप्ता, प्रवीण साहप, विनय प्रकाश सर्राफ, मनोज चौधरी,उमेश साह, सुनील जायसवाल व संतोष कुमार सिंह वगैरह की मौजूदगी देखी गई. सचिव मृत्युंजय सिंह ने बताया कि खुदरा दवा की दुकानें पूर्व की तरह सरकार के गाइड लाइन के अनुसार संचालित होती रहेंगी. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया के इस्माइलपुर बिंद टोली में बह रही गंगा नदी मात्र खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर नीचे GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से मात्र 54 सेंटीमीटर नीचे बह रही है.मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी शुक्रवार को इस्माइलपुर -बिंद टोली में 31.06 मीटर पर बह रही है.जबकि खतरे का निशान 31.60मीटर है। .हालाँकि फिलहाल सभी स्पर सुरक्षित होने का दावा जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है.परन्तु जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से विभिन्न स्परों पर काफी दवाब होने लगा है बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष इ गिरिजानंद सिंह व अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान ने विभिन्न स्परों व जमीनदारी बाँध का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये। Barun Kumar Babul

Noimg

पुनर्मूल्यांकन में ललिता के सात अंक बढ़े, बन गयी बिहार बोर्ड की जिला टॉपर GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

दियारा की बेटी की उपलब्धि पर हर्षित हैं इलाके के लोग नवगछिया – बिहार बोर्ड मैट्रिक की नवगछिया पुलिस जिला टॉपर ललिता अब जिला टॉपर बन गयी है. ललिता की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के बाद उसके कुल प्राप्तांक में सात अंकों की बढ़ोतरी की गयी है. अब ललिता को 91.6 फीसदी अंक यानी 458 प्राप्त हुआ है. इस आशय की पुष्टि करते हुए खरीक प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बहत्तरा राघोपुर के प्रधानाध्यापक ज्ञानानंद झा ने कहा कि ललिता को 451 अंक आये थे जिससे ललिता संतुष्ट नहीं थी. यह देखते हुए उसने बिहार बोर्ड से उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करने की गुहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से लगायी. जिस पर उसकी पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया तो सात […]