Month: July 2020

Noimg

गोपालगंज में ट्रक से टकराया पुलिस का वाहन, कई जवान घायल – दो महिला सिपाही की हालत गंभीर GS NEWS

Uncategorizedगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

गोपालगंज : भोरे-कटेया पथ पर कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव के पास गुरुवार की रात गश्त पर निकली पुलिस का वाहन सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में घायल दो महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, आर्या गुप्ता तथा बोलेरो चालक के रूप में हुई है। कांस्टेबल खुशबू कुमारी तथा आर्या गुप्ता की हालत गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। पीछे से […]

Noimg

बरहपुरा का फरार कुख्यात धराया खलीफाबाग चौैक पर चेकिंग के दौरान GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

भागलपुर: लॉकडाउन को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जहां बिना मास्क और बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान ही खलीफाबाग चौक पर इशाकचक थाने का फरार बदमाश बरहपुरा के दक्षिण टोला का रहने वाला मु. शाहरुख आजम उर्फ बन्नी खां पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर पूर्व में लोदीपुर, इशाकचक, तिलकामांझी आदि थानों में डकैती, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर मामले दर्ज हैं। यह जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी है। खलीफाबाग चौक पर चल रही थी सघन चेकिंग बता दें कि कि खलीफाबाग चौक पर सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। चौक को डीएसपी राजवंश सिंह, ट्रेनी डीएसपी […]

Noimg

मलेरिया और टाइफाइड का भी खतरा बढ़ा कोरोना के साथ, सफाई की मॉनिटरिंग नहीं GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरसमस्याBarun Kumar Babul0

* नगर आयुक्त और उपनगर आयुक्त के होम क्वारेंटाइन में, सड़कों व गलियाें से नहीं उठ रहा कचरा * शहर के गलियों में नहीं हाे रहा छिड़काव, बढ़ रहे हैं मच्छर भागलपुर: शहर में काेराेना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन बरसात के माैसम में शहर में नगर निगम के सफाई व्यवस्था की जाे हालत है उसमें मच्छर जनित बीमारियाें के बढ़ने का खतरा उत्पन्न हाे गया है। सड़काें व गलियाें से समय पर कचरा नहीं उठ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग सिस्टम फेल हाे गया है। नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त काेराेना के कारण हाेम क्वारेंटाइन में हैं। सड़काें व गलियाें छिड़काव नहीं हाे रहा है। इससे मच्छराें की संख्या बढ़ रही है। इससे […]

Noimg

डीएम ने एसडीओ व डीएसपी को दिया बैंक अधिकारी के अंतिम संस्कार मामले को जांच का निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: कहते हैं श्मशान पहुंच चुका शव वापस नहीं लौटता. स्थानीय लोग भी कहते हैं कि बरारी श्मशान घाट के बारे में कभी ऐसा नहीं सुना गया कि मोटी रकम का भुगतान नहीं करने पर कभी कोई शव लौटाया गया हो. लेकिन बरारी श्मशान घाट पर ऐसा हुआ. कोरोना वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके एक बैंक अधिकारी का शव इसलिए लौटा कर अस्पताल लाना पड़ गया कि घाट पर उसके दाह-संस्कार के बदले पहले डेढ़ लाख फिर 50 हजार रुपये की मांग की गयी थी. प्रभारी डीएम ने निगम को लगाई फटकार, विद्युत शवदाह गृह को चालू कराया प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया. इस पर लगातार खबरों का प्रकाशन जारी रखा. इसका […]

Noimg

लॉकडाउन में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली बिल के चार्ज में मिलेगी यह छूट GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर : व्यावसायिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं को अप्रैल व मई के बिजली बिल में फिक्स चार्ज में छूट मिलेगी. छूट से संबंधी नोटिफिकेशन ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने जारी किया है. ऊर्जा विभाग का मानना है कि औद्योगिक एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं का कार्य लॉकडाउन में प्रभावित रहा है. फिक्स चार्ज की कोई भी राशि उपभोक्ताओं को देय नहीं होगा इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अप्रैल व मई में भारित फिक्स चार्ज में पूर्ण छूट देना सुनिश्चित किया गया है. इस अवधि में फिक्स चार्ज की कोई भी राशि इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को देय नहीं होगा.अप्रैल व मई में औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थान बंद थे, लेकिन बिजली विभाग के टैरिफ के अनुसार इस अवधि में भी […]

Noimg

2021 मे शुरू होगा निर्माण , देश का लंबा रेल पुल भागलपुर में, दो हजार करोड़ आएंगे खर्च GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरसरकारी योजनास्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

भागलपुर : गंगा नदी पर भागलपुर जिले के विक्रमशिला-कटरिया के बीच बनने वाले रेल सह सड़क पुल के निर्माण की कवायद अब तेज कर दी गई है। पुल की डिजाइन और प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। दिसंबर महीने में इसकी निविदा निकलेगी। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पुल और पहुंच पथ मिलाकर पुल की लंबाई 24 किमी होगी, जो देश का बड़ा पुल होगा। पूर्व मध्य रेल के अनुसार इस पुल का एक छोर बटेश्वर स्थान (कहलगांव) और दूसरा नवगछिया-कटिहार रेलखंड के कटरिया स्टेशन के पास मिलेगा। निर्माण को लेकर जून में ही पथ निर्माण विभाग के सहायक मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने रेलवे बोर्ड के मेंबर्स इंजीनियर को लेटर भी भेजा है। रेल मंत्रालय इस […]

Noimg

लालू और तेजस्वी नहीं देख पाते लालटेन की रौशनी में विकास: सुशील मोदी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

* मोदी ने कहा-राजद के युवा नेतृत्व ने सामाजिक शिष्टाचार सीखा होता, तो कोई प्रधानमंत्री की चमड़ी उधेड़ने जैसे बयान न देता उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी लालटेन की रौशनी में बिहार का विकास नहीं देख पाते हैं। गुरुवार को मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार के इलाज के लिए 100 बेड का विशेष अस्पताल एक साल के भीतर तैयार हुआ। पटना एम्स में कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए परीक्षण शुरू हो गया। 194 दिनों में परीक्षण सफल होने की आशा की जा रही है। लालू प्रसाद को स्वास्थ्य सेवा के प्रति उत्साह जगाने वाला विकास नहीं, केवल ठेले पर अस्पताल जाता डाक्टर दिखता है। […]

Noimg

स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन से कहा-प्रतिदिन निर्धारित कोरोना जांच लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें, होम आइसोलेशन रह रहे लोग का हालचाल लेने का निर्देश दिया GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

* लैब टेक्नीशियन की संवदिा पर बहाली और आइसोलेशन केंद्रों को करें और सुदृढ़ * वीसी के माध्यम से सभी जिले के सिविल सर्जन को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया निर्देश स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभी सिविल सर्जन को हर हाल में प्रतिदिन निर्धारित कोरोना जांच के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी जिलों को आवश्यकतानुसार लैब टेक्नीशियन की संविदा पर बहाली और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का फोन पर हालचाल लेने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में हो रही जांच और आइसोलेशन व्यवस्था की अद्यतन जानकारी भी ली। गुरुवार को मंत्री ने विभाग के प्रधान सचिव, सचिव, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक, अपर कार्यपालक निदेशक और सभी जिले के सिविल सर्जनों […]

Noimg

65 वर्ष नहीं, 80 वर्ष पार के बुजुर्ग और कोरोना मरीज ही पोस्टल बैलेट से दे पाएंगे वोट, आयोग ने अपने ही आदेश में किया बदलाव GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020Barun Kumar Babul0

बिहार: चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा के चुनाव में 65 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों को पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा नहीं दी जा सकती। आयोग ने कहा है कि जरूरी संसाधनों को ध्यान में रखकर सुविधा देना मुमकिन नहीं है। यानी 65 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों को अब मतदान केंद्र पर जा कर वोट देना होगा। बिहार में 65 वर्ष से अधिक उम्र के 60 लाख वोटर हैं। हालांकि आयोग ने यह भी कहा है कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों और कोरोना से संक्रमित और संदिग्धों को पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा मिलेगी। बिहार में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1303543 वोटर हैं। आयोग […]

Noimg

सीएम का आदेश- होम आइसोलेशन वालों को दी जाए एडवाइजरी, रोजाना कम से कम 20 हजार सैंपल की जांच करें GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना सैंपल जांच की क्षमता प्रतिदिन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने की आवश्यकता जताई है। गुरुवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ राज्य में कोविड-19 की स्थिति और इससे बचाव की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सैंपल टेस्ट की क्षमता को तेजी से बढ़ाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे मरीज जिनमें कोरोना संक्रमण के स्पष्ट लक्षण हैं या जो हाई रिस्क काॅन्टैक्ट वाले हैं, वे किसी भी चिन्हित जगह पर जाकर अपनी जांच करा सकें, ऐसी व्यवस्था की जाए। इसके लिए चिन्हित जगहों पर एंटीजन टेस्ट की भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अन्य अस्पतालों को चिन्हित कर वहां जांच और इलाज की व्यवस्था की […]