Month: May 2022

नारायणपुर : लोन दिलाने के नाम पर पांच महिला से 21 हजार रूपये की ठगी // GS NEWS

अपराधनवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पोखरी टोला में बुधवार को लोन दिलाने के नाम पर पांच महिला से 21 हजार रूपये की ठगी किया। रीता देवी से 10 हजार, मीना देवी से छह हजार, सुमित्रा देवी से दो हजार, उबा देवी से तीन हजार, करुणा देवी से सात सौ रूपये की ठगी कर लिया। दो युवक ने पहले तो महिला से आधार कार्ड लिया। उसके बाद अंगूठा का निशान लिया गया।जब महिला के खाता से रुपया निकलने लगा तो बैंक अपडेट कराने के लिए पहुंची तो वहां से पता चला कि रुपया निकल गया। दोनों युवक भी बिना लोन की राशि दिए वहां से फरार हो चुका था। सभी महिला ने इस बात की जानकारी भवानीपुर ओपी पहुंच कर दी। DESK […]

नारायणपुर : BDO नें विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि के साथ की बैठक // GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा में बुधवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार ने विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक, जनप्रतिनिधि के साथ शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए बैठक किया। बैठक में अभिभावक उदासीन थे। विद्यालय में करीब आठ सौ छात्रों का नामांकन है लेकिन बैठक में आठ अभिभावक शामिल हुए। बीडीओ ने अभिभावक की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैठक में अभिभावक उदासीन दिखे यह शिक्षा के क्षेत्र में शुभ संकेत नहीं है। अभिभावक लगातार किसी भी विद्यालय के बारे में शिकायत करते हैं लेकिन अभिभावक बैठक में अपना विचार रखने के लिए नहीं पहुंचते हैं। मौके पर पूर्व उपसरपंच अमरेंद्र कुमार यादव उर्फ बाबू साहब ने कहा कि जिसके बच्चे विद्यालय में […]

भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था इंपॉर्टेंस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड हाउ कैन अपलिफ्ट द इकोनॉमी एंड सस्टेनेबल फ्यूचर फॉर इंडिया ।कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के सी झा थे वहीं कोणवेनर डॉक्टर दीपू महतो, चेयरमैन डॉक्टर के एन सिंह और आयोजन के सचिव डॉ रवि शंकर प्रसाद थे। नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर एक दिवसीय सेमिनार के आयोजन में बाहर से आए वक्ता एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के भी वक्ता ने बच्चों को कई पहलुओं पर कई नई जानकारियां दी जिससे बच्चे विज्ञान विषयों में अपनी रुचि लेते हुए अपने देश का विकास कर सके। कार्यक्रम […]

विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग बुझाने पहुंची DG शोभावत कर खुद हो गई आग बबूला, पटना पुलिस पर लगाए आरोप|| GS GS NEWS

बिहारसमस्याDESK 04 B0

पटना स्थित विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग बुझाने के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब फायर डिपार्टमेंट के डीजी आईपीएस शोभा अहोतकर पटना पुलिस और प्रशासन पर बिगड़ गई। गुस्से में तमतमाए डीजी अहोतकर ने यहां तक कह दिया कि पटना पुलिस एसओपी तक का पालन नहीं करती। बड़ी मेहनत से डिपार्टमेंट ने एसओपी बनाया था। लेकिन लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और लोकल पुलिस उसे धूमिल कर रही है। विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की घटना को लेकर मीडिया कर्मियों ने जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस समय पर नहीं पहुंची इसकी वजह से मौके पर बहुत सारे लोग जुट गए। लोकल लोगों की भीड़ से काम करने में काफी परेशानी हुई। डीजी फायर ने याद […]