Month: June 2022

विभिन्न मांगों को लेकर अनुमंडल परिसर में लोक विकास समिति ने दिया धरना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 040

नवगछिया – अपने विभिन्न मांगों को लेकर लोक विकास समिति ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया है. धरना कार्यक्रम के नेतृत्व लोक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा कर रहे थे. धरना कार्यक्रम के बाद पार्टी की तरफ से अध्यक्ष उमेश शर्मा ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को मंगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा है. जिसमें बाढ़, कटाव, विस्थापन, पुनर्वास, सामाजिक सुरक्षा जैसे मांग और अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग शामिल है. धरना में ज्योतिष चंद्र, रिंकू पासवान, जयकिशोर शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, कपिलदेव शर्मा समेत अन्य भी शामिल थे. DESK 04

नवगछिया में भारत बंद के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – पूर्व घोषित भारत बंद के मद्देनजर नवगछिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण कर रहे थे. फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से निकल कर शहर का भ्रमण करते हुए टोलप्लाजा, जीरोमाइल, तेतरी, पकरा आदि गांवों में पहुंच कर युवाओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का संदेश दिया. नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण ने कहा कि युवा शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर अपनी बात रखें, और किसी भी सूरत में कानून को हाथ में न लें. DESK 04

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह ने श्रावणी मेला को लेकर अजगैबीनाथ गंगा घाट का किया निरीक्षण ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले के सुलतानगंज में होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह ने अजगैबीनाथ गंगा घाट सहित कच्ची कावरिया पथ का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह ने मिडिया को बताया कि कच्ची कांवडिया पथ मे पीएचडी विभाग के द्वारा कराया जा रहा कई कार्य का निरीक्षण किये लेकिन अबतक चापाकल कि. मरम्मती नहीं कि गई हैं चापाकल चल रहे हैं लेकिन शुद्ध पेयजल नहीं निकल रहे शौचालय कि व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं किये गए हैं।जिला प्रशासन के निर्देश के बाबजुद अबतक धरातल पर कार्य नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया इसकी शिकायत जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए […]

अग्निपथ योजना के विरोध में लोजपा रामविलास ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिया धरना ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया ,अग्निपथ योजना के विरोध में लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया है. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान कर रहे थे. धरना कार्यक्रम के बाद श्री पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन के माध्यम से पार्टी की मंगों से भी अवगत कराया है. विभिन्न मंगों में अग्निपथ योजना को वापस लेने, पुरानी पेंशन स्कीम को पुनः प्रारंभ करने, एमपी, एमएलए का पेंशन बंद करने और स्थानीय बाढ़ और कटाव का स्थायी निदान भी शामिल है. धरना कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गयी. DESK 04

विश्व योग दिवस के पूर्व संध्या पर अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने निकली जागरूकता रैली||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

विश्व योग दिवसिय के पूर्व संध्या पर सोमवार को बिहपुर में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने जागरूकता रैली निकली।इस जागरूकता रैली को राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने हरी झंडी दिखाई। ये जागरूकता रैली बिहापुर के रेलवे मैदान से मार्केट होते हुए पुनः मैदान पर सम्पन हुआ।इस मौके खिलाड़ियों ने नारा लगाया करिये योग रहिएगा निरोग इस मौके पर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल कुमार,मो0 सैफ अली,सन्नी कुमार,अभिनाश कुमार,अमित कुमार,पुष्कर कुमार,अजीत कुमार,सूरज कुमार,रवि राहुल कुमार,आदित्य राज आदि बड़ी संखिया में खिलाड़ी मौजूद थे। DESK 04

अग्नीपथ स्कीम पर संशोधन कराने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधि मंडल भारत सरकार द्वारा अग्नीपथ योजना की घोषणा के बाद पूरे देश में छात्र नौजवानों के आंदोलन से उत्पन्न स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस बाबत आज अमर सिंह कुशवाहा की अगुआई में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल मिलने गए और उन्हें ज्ञापन सौंपा। वही प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि 17 से 21 वर्ष की उम्र बच्चों की शिक्षा पूरी करने की उम्र होती है, ऐसे में यदि वह अपने जीवन के महत्वपूर्ण 4 साल भारतीय सेना को दे देते हैं तो उनके शिक्षा पर असर पड़ेगा और उनकी पढ़ाई अधूरी रह जाएगी। 21 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट के बाद […]

भागलपुर गोड्डा ट्रेन से देसी महुआ शराब खरीदकर विक्री हेतु लाने के क्रम में दो महिला और एक युवक को पुलीस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर गोड्डा ट्रेन से देसी महुआ शराब खरीद कर बिक्री हेतु लाया जा रहा था, वही गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास टीओपी थाना के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में खुटाहा हॉल्ट के पास से ट्रेन से उतरने के दौरान तीन शराब तस्कर पानी के प्लास्टिक के बोतल में 31 बोतल शराब भरकर अवैध तरीके से बेचने के ख्याल से भागलपुर आ रहे थे। वहीं तीनों को अवैध देसी महुआ शराब जप्त करने के साथ पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। आए दिन शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आते हैं फिर भी शराब तस्करी करने से बाज नहीं आते। जिन तीन शराब तस्करों को पुलिस ने पकड़ी है उसमें 45 वर्षीय महिला दिनेश […]

रफ़्तार का कहर, हाइवा की ठोकर से कदवा के एक युवक की मौत ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरDESK 040

बहन की शादी की तैयारी को लेकर नवगछिया बाजार से घर जा रहा था यूवक रिपोर्ट ;-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर, नवगछिया थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा श्रीपुर रिंग बांध समीप, फोरलेन सड़क पर आश्रम टोला कदवा निवासी अच्छेलाल यादव के पुत्र रंजन की मौत एक हाइवा की ठोकर लगने से हो गई। बताया जा रहा है कि रंजन 22 जून को अपनी बहन की होने वाली शादी की तैयारी को लेकर नवगछिया बाजार करने गया हुआ था। जहां से लौटने के क्रम में एक हाइवा ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने रंजन को उठाकर उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रंजन की मौत हो गई। कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने […]

भारत बंद को लेकर नवगछिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, यह फ्लैग मार्च नवगछिया आदर्श थाना के थाना अध्यक्ष भरत भूषण के नेतृत्व में निकाली गई ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट :- निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर, केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया गया। भारत बंद को लेकर नवगछिया पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। 2 दिन पहले नवगछिया क्षेत्र में उपद्रवियों ने काफी सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था और साथ ही साथ प्रशासन पर भी पथराव किए थे ।जवाबी कार्रवाई में पुलिस प्रशासन को करीब 8 राउंड गोलियां भी चलानी पड़ी थी। इसी बाबत यह फ्लैग मार्च आदर्श थाना नवगछिया से प्रारंभ होकर महाराज जी चौक, मक्खातकिया, जीरोमाइल होते हुए पकड़ा के बाद पुनः आदर्श थाना नवगछिया में समाप्त हुआ। नवगछिया थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि यह फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य मकसद है प्रदर्शनकारियों पर लगाम लगाना। साथ ही उन्होंने […]