Month: June 2022

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट… निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, बोध नशा उन्मूलन प्रकल्प के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके निमित भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसमे 100 युवाओं ने मोटर साइकील व 10 चार पहिया वाहन के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची।इस अवसर पर आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सुकर्मानंद ने कहा कि संस्थान में हजारों युवा अपना सब कुछ त्याग कर केवल समाज कल्याण हेतु कार्यरत हैं जो कि ब्रह्म ज्ञान की ध्यान साधना की ओज से युवा वर्ग स्वयं बदले औरो को भी बदलना चाहते है, यह सभी ब्रह्मज्ञान की मशाल लेकर विश्व शांति के सकल्प को सार्थक करने हेतु आशुतोष महाराज जी के मार्ग दर्शन में सेवा कर रहे हैं। जब मानव सहज […]

अग्नीपथ के विरोध में कई ट्रेन हुई रद्द, अब 17 जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा कैंसर पेशेंट को इलाज के लिए ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर.. निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर ,अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं द्वारा किये जा रहे उग्र प्रदर्शन की वजह से बाधित हुई रेल सेवा की मार गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए बाहर जाने वाले मरीजों पर पड़ रहा है. लोगों को हॉस्पिटल से मिन्नतें कर नई डेट लेने को बाध्य होना पड़ रहा है. पूर्णिया के गुरुद्वारा रोड निवासी नीरज चौधरी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. कैंसर पीड़ित नीरज अपनी पत्नी ज्योति चौधरी के साथ रूटीन चेकअप के लिए भागलपुर से ट्रेन द्वारा टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहे थे. लेकिन युवाओं द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की वजह से भागलपुर स्टेशन पर कई घंटों इन्तजार करने के बाद भी उन्हें घर वापस लौटना पड़ा. एलटीटी ट्रेन […]

बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल का 124 नंबर पाया नदी के तेज बहाव में बहा ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

कोसी नदी पर फोरलेन पुल के निर्माण के लिए मुंबई के एफकॉन कंपनी को मिला है जिम्मा रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,नवगछिया के बिहपुर में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक (30 किलोमीटर ) बिहपुर से फूलोत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल का एक 124 नंबर पाया (कुंआ) हरिओ के त्रीमुहान घाट के समीप कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। कोसी की मुख्य धारा में चार पाया (कुंआ) हैं, जो एक पाया बह गया। कोसी नदी पर पुल मुंबई की एफकॉन कंपनी बना रही हैं.कोसी नदी पर 6.94 किमी लंबा फोर लेन पुल बन रहा हैं.जिसका टोल प्लाजा सिक्स लेन का और सड़क टू लेन का हैं. एफकॉन के प्रोजेक्ट मेनेजर बी के […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर जा रहे भागलपुर के 5 फरियादी, जिला प्रशासन ने सबों को बस से किया रवाना||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर भागलपुर से पांच फरियादियों को जिला प्रशासन के द्वारा बस से रवाना किया गया। प्रत्येक सोमवार को पटना में होने वाले जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को चिन्हित किया जाता है, और फिर उनका कोरोना जांच कराकर उनके कागज की जांच कर भेजा जाता है। कल होने वाले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भागलपुर जिला से पांच फरियादी जनता दरबार में शामिल होने के लिए गए हैं। जहां वह अपनी परेशानियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। DESK 04

अग्नीपथ योजना को लेकर 4 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, प्रशासन ने किया बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस की रहेगी तैनाती ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, अग्नीपथ योजना को लेकर बिहार में पिछले चार दिनों से छात्रों के द्वारा अग्नीपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके दौरान बीजेपी कार्यालय को भी कई जगहों पर निशाना बनाया गया है। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती 24 घंटे के लिए की गई है। वही इन लोगों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह का प्रदर्शन होता है तो कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है। DESK 04

वी केयर संस्थान के द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं ने भी किया रक्तदान ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के आदमपुर क्षेत्र स्थित कालीबाड़ी में वी केयर संस्था के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवा और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया, और रक्तदान किया। संस्था का मानना है कि कोरोना काल में खून की काफी कमी देखी गई थी। जिसको लेकर लगातार संस्था के द्वारा ब्लड कैंप लगाकर रक्तदान करवाया जा रहा है। जिससे जिले में रक्त की कमी ना हो और जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। जिससे उनकी जान बचाई जा सके। आज के रक्त दान शिविर में 200 लोगों के रक्तदान का टारगेट रखा गया है। DESK 04

समर कैंप समापन समारोह (प्रेस विज्ञप्ति) ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

चकय के चक धूम समर कैंप समापन समारोह में गूंजी बच्चों की किलकारी और बिखेरी सतरंगी छटा। खराब मौसम के बावजूद बच्चों का कम नहीं हुआ उत्साह क्या बेहतरीन कार्यक्रमों का प्रदर्शन। आज दिनांक 18 जून 2022 को स्थानीय जगलाल उच्च विद्यालय परिसर में किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर द्वारा आयोजित 21 दिवसीय चकय के चक धूम समर कैंप का समापन समारोह का आयोजन किया गया। विगत 29 मई से 18 जून तक किलकारी द्वारा संचालित समर कैंप में 2000 से भी अधिक बच्चों ने लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न नृत्य, लोक संगीत शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, नाटक, सॉक्स पपेट, मास्क मेकिंग, मंजूषा कला, मूर्तिकला, चाक कला, चित्रकला, हस्तकला, सिक्की आर्ट, जूट आर्ट, कुश्ती, कराटे, खो–खो, कबड्डी, कैरम बोर्ड और […]

नवगछिया के भाजपा कार्यालय को सुरक्षित रखने के लिए 32 एसएसबी जवान नियुक्त || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अग्नीपथ संग्राम को लेकर के बिहार में हो रहे बवाल एवं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस जिला नवगछिया के भाजपा कार्यालय को सुरक्षित रखने के लिए 32 एसएसबी जवान नियुक्त किया गया है।बिहार में भाजपा कार्यालय में हो रहे हमले को देखते हुए नवगछिया भाजपा कार्यालय में एसएसबी के 32 जवान की एक कंपनी तैनात की गई है। जो कि नवगछिया भाजपा कार्यालय शनिवार को पहुंच चुकी है। भाजपा नेता मुकेश राणा ने बताया कि बिहार में उग्र को देखकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया गया है साथ ही भाजपा नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। DESK 04

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल इकाई नारायणपुर के आम शिक्षकों का बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल इकाई नारायणपुर के आम शिक्षकों का वैठक अनुमंडल सचिव मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को नारायणपुर हनुमान मंदिर में किया गया। बैठक मेंनवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान करवाने का मांग की। सेवापूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण के विसंगति को सुधार की मांग।नवप्रशिक्षित शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान की मांग।शिक्षकों का स्थानांतरण,प्रोन्नत्ति एवम प्रवरण वेतन निर्धारण किया जाय।दो माह से नियोजित शिक्षकों का वेतन लंबित है साथ ही मूल योजना मद के शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जाय। सुल्तानगंज नगर परिषद के शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान चार माह का सुनिश्चित किया जाय।दक्षता परीक्षा में अनुतीर्ण एवम दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हुए शिक्षकों की परीक्षा लिया जाय। शिक्षकों पर अकारण कार्रवाई […]