Month: August 2022

मामला संदिग्ध, कटिहार में होगा एफआईआर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – रेल एसपी डॉ संजय कुमार भारती ने बताया कि गाड़ी संख्या 05249 से शव मिलने का मामला संदिग्ध है. उन्होंने बताया कि यह हत्या का मामला प्रथम दृष्टि में दिख रहा है. शव को ठिकाना लगाने के लिए ट्रेन पर बोरी में पैक कर रख दिया है .मामला कटिहार  शहर के आसपास का ही है. एसपी ने बताया कि नवगछिया रेल थाना में जीरो मामला दर्ज कर उसे कटिहार रेल थाना भेज दिया गया है. मामले को लेकर के उन्होंने बताया कि हमने रेल थाना कटिहार और नवगछिया जीआरपी को समन्वय स्थापित कर इस हत्या के मामले में तत्काल मृतक का फोटो सभी जगह प्रकाशित कर डॉग स्क्वायड के माध्यम से अनुसंधान शुरू करने का निर्देश दिया है. […]

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया “रक्षाबंधन” शिक्षिकाओं ने बांधी शिक्षकों के कलाई पर राखी

नवगछियाBarun Kumar Babul0

रक्षाबंधन भाई बहनों का एक पवित्र त्योहार है और यह वर्षों से चली आ रही है जिसमें बहनों द्वारा रक्षा सूत्र भाई के कलाई पर बांध कर उनके सुखमय मंगलमय जीवन की कामना करती हैं वहीं भाई भी बहन को उसके उसका हमेशा साथ देने एवं उसके सुरक्षा का वचन देता है उक्त बातें नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने कहा । उन्होंने मौके पर सर्वप्रथम सभी शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मियों से राखी बांधी बनवाई । मौके पर सभी शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मियों ने सभी शिक्षक व पुरुष कर्मचारी के कलाई पर राखी बांधी । उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने कहा […]

सुलतानगंज के उधाडीह व.रघुचक बहियार में भैस चराने के दौरान जमकर मारपीट करते हुये चलाई गोली एक कि मौत,एक घायल ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह व रघुचक बहियार में भैस चराने के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट करते हुये चलाई गोली एक कि मौत.,एक घायल।वहीं ग्रामीणों. ने बताया कि उधाडीह व रघुचक बहियार मे भैस चराने.के दौरान दो पक्षों मे जमकर मारपीट करते हुये गोली चला दि हैं।जिसमें श्रवण कुमार को नाक में एक गोली लगने पर मौके पर ही मौत हो गई हैं। मृतक श्रवण कुमार पिता रंजीत प्रसाद सिंह उधाडीह गांव के रहनेवाले हैं. ।दुसरे पक्ष से पप्पू साह कटहरा पंचायत के रघुचक गांव के रहनेवाले बताया जा रहा हैं।घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर घटना स्थल पर पहुचकर कर मृतक श्रवण कुमार के शव को कब्जे मे करते हुये।घायल.युवक पप्पू साह […]

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आवाहन पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को लेकर आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के तहत शहर में निकाला 75 मीटर लंबा तिरंगा शोभायात्रा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर / निभाष मोदी भागलपुर। राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को लेकर देश की जनता के बीच देशभक्ति की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज 75 मीटर लंबा तिरंगा ध्वज शोभा यात्रा पूरे शहर में भ्रमण किया गया, यह तिरंगा यात्रा लाजपत पार्क मैदान से निकलकर खलीफाबाग चौक होते हुए कोतवाली चोंक, स्टेशन चौक, वैरायटी चौक, घंटा घर चौक होते हुए लाजपत पार्क मैदान में समाप्त हुआ। 75 मीटर के इस तिरंगा शोभा यात्रा की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर इकाई के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे करते दिखे वहीं इस कार्यक्रम में शहर के कई शिक्षाविद ,समाजसेवी व व्यबसाई वर्ग के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा भारतीय धर्मनिरपेक्षता को […]

फिर एक बार भागलपुर रचेगा इतिहास, बनाएगा विश्व कीर्तिमान || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज आगामी 13 अगस्त को भागलपुर के लाजपत पार्क में फहराया जाएगा यह जानकारी कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अध्यक्ष अर्जित शाश्वत चौबे ने दी भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, आजादी के 75 वर्ष पर 75 मीटर लंबा तिरंगा को 75 स्वतंत्रता सेनानियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश मैदान के लाजपत पार्क में वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेम्प्ट के लिए भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज 13 अगस्त को 9:00 बजे प्रातः फहराया जाएगा। यह जानकारी इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरिजीत सारस्वत चौबे ने दी। बताते चलें कि भागलपुर फिर एक कीर्तिमान स्थापित करेगा, जल्द यह विश्व रिकॉर्ड फिर से बनाने जा रहा है क्योंकि […]

रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर नवगछिया एसपी एवं सुरक्षा कर्मियों को स्कूली बच्चों ने बांधी राखियां ||GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर निवास मोदी पुलिस जिला नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के साथ सभी सुरक्षा कर्मी को एक निजी विद्यालय की बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर इस पावन त्यौहार की गरिमा को राष्ट्रीय संस्कृति के साथ जोड़कर राष्ट्रीय एकता को बढ़ाया| इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बहनों को शुभ आशीष देकर उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए उत्साहित किया| उन्होंने विद्या भारती के इस कार्य की सराहना की| मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लालबाबू राय सहित सभी आचार्य जी चंद्रकांत झा, शिव शंकर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, अंकित कुमार, अरुण कुमार एवं दीदी जी स्मृति कुमारी, प्रिया कुमारी,सुश्री नीतम कुमारी वंदना कुमारी उपस्थित थीं| DESK 04 B

पूरणमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भैया बहनों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभास मोदी भागलपुर,पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी, चंपानगर के विशाल सभागार में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा रक्षाबंधन पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विभाग सह प्रमुख विनोद कुमार ,प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक एवं शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य जीतेंद्र प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अरुण से पंचम तक के भैया बहनों द्वारा घर से राखी एवं मिठाई ला कर बहनों ने भैया की कलाई पर राखी बांधी रोढी चंदन से तिलक किया तथा मिठाई खिलाकर कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया। पेड़ पौधों में रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति के प्रति रक्षा एवं स्नेह का भाव दिखाया ।विभाग सह प्रमुख विनोद कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है […]

सुलतानगंज मे महागठबंधन कि सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के नेताओं के साथ एक जुट होकर खुशियाँ मनाए || GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज.के खादी ग्रामोद्योग के प्रागण में राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा महागठबंधन कि सरकार बनने पर महागठबंधन के साथियों के साथ एकजुट होकर सम्मान समारोह का आयोजन किये गये।इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.मेराज ने कि कार्यक्रम कि शुरुआत महागठबंधन के साथियों को अबिर गुलाल लगाकर मिठाई बांटते हुये खुशीयां मनाएं ।कार्यक्रम मे कोंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सदानंद सिंह,सीपीआई के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,सीपीएम के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष तांती को राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र एंव फुलमाला पहनाकर सम्मानित किये।साथ ही कार्यक्रम के अंत मे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी कि मजबुती के एक रणनीति बनाते हुये । पंचायत सहित शहर मे विकास के बारे में चर्चा किये गये।इस […]