Month: May 2023

Noimg

कदवा में, सड़क निर्माण को लेकर घर में तोड़ फोड़ व लूटपाट करने का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के भरोसा सिंह टोला में, शनिवार को सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा पेड़ पौधे काटने व घर में तोड़फोड़ कर पैसे लूट लेने का आरोप लगाया जा रहा है. आशुतोष सिंह ने गांव के हीं जनार्दन शर्मा, चानो शर्मा की पत्नी, श्यामसुंदर शर्मा की पत्नी, वकिल साह, विजय साह, दयानंद साह, संजय साह, विन्देश्वरी शर्मा, माधो शर्मा, अशोक साह, अजय शर्मा, मंटुन साह व श्रीराम साह पर आरोप लगाते लगाते हुए कदवा ओपी थाने में एक लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी अश्मिता देवी शौचालय में थी. इसी बीच उपर्युक्त सभी लोग आए और मेरे घर के बगल में एक पेड़ को काट कर चादरा की टाट […]

Noimg

मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा के महिला विंग द्वारा हुआ समर कैंप का आयोजन, दर्जनों बच्चों ने इस समर कैंप में दी अपनी भागीदारी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा की महिला विंग द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया ,इस आयोजन में शहर के दर्जनों बच्चों ने अपनी भागीदारी दी ,समर कैंप के दौरान ड्राइंग क्राफ्ट डांस के साथ-साथ बच्चों को कई तरह के गेम भी खेलाए गए, इस कैंप में सभी बच्चों ने खूब मस्ती किए, साथ ही समर कैंप में बच्चों को क्राफ्ट के तहत पेन स्टैंड फ्लावर ग्रीटिंग्स कार्ड जैसी कई चीजों को बनाने के लिए सिखाया गया वहीं बिस्किट से. सैंडविच, चॉकलेट जैसी कई चीजें बनाने को बताया गया बच्चों ने इस समर कैंप में खूब मस्ती किए, मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा के अध्यक्ष सुनीता सराफ ने बताया इस समर कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की साथ ही […]

Noimg

नाथनगर में दबंगों की धमकी से स्कूल बंदी का दसवां दिन, सदर एसडीओ ने स्कूल पहुंचकर लिया जायजा ,सोमवार तक स्कूल खोलने का दिया निर्देश ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के नाथनगर स्थित मुनिराम खेतान मध्य विद्यालय को बीते 11 मई से बन्द रखने की खबर को प्रमुखता से दिखाने के बाद प्रशासन ने आज संज्ञान लिया। स्कूल को बंद करने वाले प्रधानाचार्य को निलंबित करने के बाद आज एसडीएम, डीपीओ ,सीओ व स्थानीय पुलिस स्कूल पर पहुँचे साथ ही शिक्षकों को बुलाकर उनके साथ बैठक की वहीं एसडीएम ने सोमवार को. हर हाल में स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। सोमवार को अगर स्कूल नहीं खुलता है तो शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम धनन्जय कुमार ने कहा कि स्कूल को बंद रखने का अधिकार किसीको नहीं है प्रधानाचार्य पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी साथ ही सोमवार को स्कूल खुलेगा। हम आपको बता दें कि मुनिराम […]

Noimg

मारवाड़ी वित्तीय समिति द्वारा 12 करोड़ की लागत से बने महिला विंग को विश्वविद्यालय को किया गया सुपुर्द ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर , मारवाड़ी कॉलेज परिसर में मारवाड़ी वित्तीय समिति द्वारा निर्मित महिला विंग को आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को हैंडोवर किया गया, यह कार्यक्रम सीनेट हॉल में आयोजित की गई जिसमें मारवाड़ी वित्तीय समिति के दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे साथ ही तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रति कुलपति के अलावा कई. प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे गौरतलब हो कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में मारवाड़ी पाठशाला समिति और कुलपति सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के सामने मारवाड़ी पाठशाला समिति के द्वारा मारवाड़ी कॉलेज में मारवाड़ी कॉलेज समिति के द्वारा बनाए गए महिला विंग बारह करोड़ की लागत से बनाया गया है। जिसमें सभी आधुनिक सुविधा से यह भवन लैस है। जिसको आज मारवाड़ी […]

Noimg

विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक अराजकता व्याप्त भ्रष्टाचार परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी जैसे कई मुद्दों को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर का तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय हर दिन एक नए मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का अड्डा बना होता है कभी यहां के छात्र छात्राओं की मांग तो कभी कर्मियों की मांग तो कभी शिक्षकों की मांग को लेकर आए दिन कुलपति का घेराव किया जाता है इसी बाबत आज भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर द्वारा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में फैले शैक्षणिक अराजकता, व्याप्त भ्रष्टाचार, परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के छात्र विरोधी नीति के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के कैंपस में एक दिवसीय धरना व आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ […]

Noimg

चॉकलेट के बहाने बच्चे को अगवा करने की साजिश हुई नाकाम पुलिस की तत्परता से बच्चा वापस पहुंचा अपने घर ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनाली चौक के समीप नौलक्खा कोठी के पास एक अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल स्थानीय लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज के पास एक बच्चा मिला जब लोगों ने बच्चे से पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बता पा रहा था। बच्चे का बस कहना था कि उसकी याददाश्त चली गई है। और उसे अपने नाम के अलावा कुछ भी याद नहीं बच्चे से पूछे जाने पर उसने अपने घर का पता और माता पिता के नाम भी याद नहीं था। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने 112 आपातकालीन सेवा मैं फोन कर मामले की जानकारी दी तभी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तिलकामांझी थाने […]

Noimg

पानी की किल्लत से शहरवासी हो रहे परेशान ,नगर निगम का रवैया उदासीन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, एक तरफ जहां तपती गर्मी से लोग त्रस्त हैं वहीं दूसरी तरफ भागलपुर के सभी वार्डों में जल संकट गहराया हुआ है ,लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसा ही कुछ मामला हबीबपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां 1 दिन पहले भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कई वार्डों का निरीक्षण किया और दावे. किए कि अब शहरवासियों को पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने भी जल्द समस्या को दूर करने के लिए पेयजल रथ को रवाना किया लेकिन सभी के वादे फेल होते दिख रहे हैं अब सवाल ये उठता है कि इस तपती गर्मी में लोगों को पीने योग्य पानी […]

Noimg

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आयुक्त कार्यालय के सामने किया जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी प्रदर्शनकारियों ने कहा सरकार शिक्षकों के लिए राजस्व कर्मी का दर्जा और पुरानी पेंशन योजना जल्द करें चालू भागलपुर,बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि सरकार के द्वारा नई शिक्षक बहाली नियमावली 2023 को लेकर लगातार शिक्षकों के द्वारा विरोध किया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षक सरकार के द्वारा जारी किए गए नए नियमावली का शिक्षक विरोध कर रही हैं। इन लोगों की मांग है कि अगर सरकार जल्द नई नियमावली को जल्द नहीं बदलती है तो इसके लिए लगातार सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने […]

Noimg

गंगा घाट में ऐक्टिंग की पलटने से उसमें सवार 10 लोग गंगा में डूबे, 9 को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया 1 अभी भी लापता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर ब्रेकिंग भागलपुर नवगछिया के भवानीपुर गंगा घाट में एक डेंगी पलटने से उसमें सवार 10 लोग गंगा में डूब गए हालांकि स्थानीय तैराक और ग्रामीणों की मदद से गंगा में डूबे 9 लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन अभी भी एक किसान लापता है जिसकी स्थानीय तरह की मदद से गंगा में खोज की जा रही है वही मौके पर पहुंचे भवानीपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली और एसडीआरएफ टीम को इस बाबत सूचना दी गई है। एसडीआरएफ की टीम भवानीपुर के बलवा घाट पहुंचते ही लापता युवक की खोज शुरू करेगी। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि भवानीपुर गांव के किसान दियारा में लगी मक्के की फसल को काटने एक डेंगी पर सवार […]

Noimg

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में ममता झा नें किया मिथिला रीति रिवाज के साथ वट सावित्री पूजा || GS NEWS

बिहपुरबिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरभारतBarun Kumar Babul0

पति की लंबी आयु के लिए रखी गई वट सावित्री की पूजा में जगह जगह सुहागिन महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा आयोजन किया गया । राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में नवगछिया निवासी ममता झा नें भी मिथिला रिवाज के अनुसार अपने पति राजेश रमण झा की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की । दूरभाष पर ममता झा नें बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे महिलाएं जुटीं और पूजा कीं। पश्चात प्रसादी वितरण भी किया गया। इसके पश्चात पति की विधिवत पूजा करके पंखे व अपने पल्लू से हवा दिया। उसके बाद पति को भोजन कराकर अपना व्रत तोड़ा। उनोहनें कहा कि इस व्रत को लेकर अच्छा उत्साह […]