Month: May 2023

Noimg

8 बोतल शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के जोकसर पुलिस ने देर शाम शराब तस्करी मामले के आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से 8 बोतल शराब बरामद किए गए हैं एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्वालटोली निवासी मनीष शराब की खेप की डिलीवरी निर्माणाधीन बिल्डिंग के पीछे हिस्से में करने वाला है पुलिस ने टीम के साथ सिविल ड्रेस में छापेमारी की तो आरोपी एक झोला लेकर भागने लगा उसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया अनुमान लगाया जा रहा है यह सरगना बृहद पैमाने पर शराब की तस्करी करता है गिरफ्तार कर मनीष से पूछताछ की जा रही है। DESK 04

Noimg

मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस और प्रश्नों के उत्तर के साथ कई मुन्नाभाई हुए गिरफ्तार ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस और प्रश्नों के उत्तर दिखे कागज के साथ 6 परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी कॉलेज में परीक्षा दे रहे 26 वर्षीय छात्र पंकज कुमार को पुलिस ने ब्लूटूथ डिवाइस के साथ ही गिरफ्तार किया है वही ऋषभ कुमार के पास से प्रश्नों के उत्तर लिखिए कागज जबकि अन्य सभी परीक्षार्थियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुए हैं गिरफ्तार परीक्षार्थियों में पंकज कुमार शैलेंद्र कुमार कुंदन गोस्वामी ऋषभ कुमार अजय यादव मोहित कुमार अनिरुद्ध यादव मधु कुमारी है, जानकारी के मुताबिक भागलपुर के अलावे जमुई से 15 लखीसराय से चार पूर्णिया से छह सुपौल से तीन […]

Noimg

सीबीएसी दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर गोपालपुर की बेटी ने किया प्रखंड का नाम रोशन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर प्रखंड के एक होनहार बेटी श्रुति सोनल ने शुक्रवार को सीबीएसई के 10वीं परीक्षा में 98.2 अंक लाकर गोपालपुर प्रखंड का नाम रोशन किया।प्रखंड के अंतर्गत तिरासी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रकांड विद्वान स्वर्गीय जीतन झा की पौत्री है। श्रुति सोनल के पिता राजीव कुमार झा है। छात्रा ने कड़ी मेहनत से पढ़ाई करके सीबीएसई की परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए।छात्रा की मां लाखो कुमारी मुकुंदपुर विद्यालय के शिक्षिका है।उन्होंने बताया इस बार मदर्स डे पर मां के लिए इस से बढ़कर खुशी क्या हो सकती है। बेटी अभी कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। आगे डॉक्टर बनना चाहती है। DESK 04

Noimg

प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नाँर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में बालिका क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में किया गया. शिविर नाँर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर सह कोच घनश्याम प्रसाद के देखरेख में हुआ. जिसमें बालिकाओ को फिजिकल फिटनेस एवं क्रिकेट के वेसिक ट्रेनिंग दी गई. इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, कंचन सिंह, आशीष कुमार, बी एस एफ के दिलीप शर्मा नवगछिया के क्रिकेट कप्तान अनुराग साह, पंकज कुमार ताइक्वांडो कोच मो नाजिम आदि उपस्थित थे. मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि अगले सप्ताह महिला क्रिकेट टीम के संचालक के लिए एक कमिटि का गठन किया जाएगा. उसके बाद स्थाई रुप से प्रशिक्षण की व्यवस्था की […]

Noimg

हत्या मामले में पुलिस ने छुहारा गांव से एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के छुहार गांव से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी सहौरा निवासी सोनेलाल की पत्नी रंगीला देवी है. जानकारी मिली है कि पिछले वर्ष 23 नवंबर को हत्या का मामला सामने आया था. इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इधर पुलिस ने झल्लूदास टोला से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. DESK 04