Month: May 2023

Noimg

दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में पूर्व मुखिया समेत छः घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK 040

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र 14 नंबर सड़क पर शनिवार की शाम रामगढ़ मोड़ के पास दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिसमें दोनों कार पर सवार यमुनियाँ निवासी शहीद बैठा गौरीपुर निवासी निमित कुमार समेत छः लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया.सड़क दुर्घटना में जख़्मी मो.शहीद बैठा एवं गौरीपुर निवासी निमित कुमार समेत अन्य लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने. इलाज के लिए खरीक पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.गंभीर रूप सेजख्मी लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. दुर्घटना में चोटिल अन्य लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में हुआ. खरीक पुलिस मामले की छानबीन कर रही. DESK 04

Noimg

कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर नवगछिया में कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर किया खुशी का इजहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

कर्नाटक विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में भागलपुर जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया.इस अवसर पर श्री निषाद ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार को नकार दिया और कांग्रेस की सर्वमान्य नेता सोनिया गांधी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी तथा मल्लिकार्जुन खरगे की जीत बताया.उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पुुन:देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. DESK 04

Noimg

लोक अदालत में 20405310 रूपये का समझौता हुआ, 8742985 रूपये की हुई वसूली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 20405310 रूपये का समझौता हुआ, 8742985 रूपये की वसूली हुई. व्यवहार न्यायालय नवगछिया में मामले के निष्पादन के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मामले के निष्पादन के लिए छह बैंच बनाए गए थे. प्रथम बेंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नीरज बिहारी लाल, पैनल अधिवक्ता कुंदन कुमार चौधरी थे. इस बैंच पर 94 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें 900388 रूपये का समझौता हुआ. दूसरे बेंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र पाल सिंह, पैनल अधिवक्ता शिव शंकर चौधरी मौजूद थे. इस बेंच पर तीन दुघर्टना वाद निपटाए गए. 2590000 रूपये का समझौता हुआ. बैंक के 115 वाद का निपटारा किया गया. इस बैंच पर 2778329 […]

Noimg

गोसांईंगांव रिंग बांध के पास युवक से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने किया छिनतई का प्रयास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – गोसांईंगांव रिंग बांध के पास इस्माइलपुर के परवत्ता सूदन टोला निवासी युवक राजकुमार दास के साथ अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने छिनतई का प्रयास किया है. राजकुमार ने बताया कि वह नवगछिया के एक मोटरसाइकिल शो रूम में काम करता है. हमेशा की तरह वह अपने मोटरसाइकिल से काम समाप्त कर देर शाम घर लौट रहा था. इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसे गोसांईंगांव रिंग बांध के पास गाली गलौज कर रुकने को बोला, लेकिन वह नहीं रुका. अपराधियों ने पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन तब तक वह बहुत दूर निकल गया था. मामले की सूचना इस्माइलपुर थाने को दी गयी है. DESK 04

Noimg

इस्माइलपुर के भिट्ठा नवटोलिया गांव में आठ घर जल कर राख, खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हुए पीड़ित ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर के भिट्ठा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में आठ घर जल कर राख हो गए. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पम्पिंग सेट के जुगाड़ से पानी दे कर आग पर काबू किया. लेकिन तब तक आठ घर जल कर स्वाहा हो गए थे. पीड़ितों में राजेन्द्र मंडल, गुड्डू मंडल, मदन मंडल, छोटेलाल साह, हरिलाल साह, अवधेश साह, राजेश साह, चमकी लाल मंडल है. आगलगी में एक मोटरसाइकिल, आवश्यक काजगात, 60 हजार की नगदी और घर मे रखा सभी प्रकार का सामान जल कर राख हो गया है. आग लगी समय चारो तरफ चीख पुकार मची हुई थी. लोगों के घर जल रहे थे और वे चीत्कार काट रहे थे. आगलगी के बाद सभी पीड़ित खुले […]

Noimg

इंदिरा मंच के पास सड़क हादसे में खगड़िया जिले के मोटरसाइकिल सवार की मौत, दो घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर और नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर हुए सड़क हादसे में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में एक की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हैं. मृतक खगड़िया जिले के कोलवारा परवत्ता निवासी सुशील मंडल का 20 वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार है जबकि घायलों में उसी गांव के शंभु भगत के पुत्र 25 वर्षीय लालू भगत और मुरारी मंडल के पुत्र कृष्ण कुमार है. दोनों घायलों को इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच मयागंज अस्पताल भेजा गया है. जबकि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. जानकारी मिली है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो कर अपने गांव से बारात जाने के लिये […]

Noimg

रांची जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का 18 मई से होगा परिचालन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया कटिहार बरौनी रेलखंड पर रेल मंत्रालय के द्वारा कटिहार से रांची के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन संख्या 05762 कटिहार से 18 मई से प्रत्येक गुरूवार चलेगी. जिसका परिचालन 29 जून तक किया जाएगा. 05761 ट्रेन रांची से 19 मई से प्रत्येक शुक्रवार से चलेगी और 30 जून तक इसका परिचालन किया जाएगा. भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने बताया कि कटिहार से यह गाड़ी 2 बजे दिन में खुलेगी जोकि नवगछिया 3 बजे दिन में आगमन होगा. इसके बाद बेगूसराय क्यूल चितरंजन धनबाद के रास्ते रांची जाएगी इस ट्रेन के परिचालन से आम जनों को काफी सहूलियत होगी. DESK 04