Month: May 2023

Noimg

बिना लाइसेंस के ही नवगछिया में धड़ल्ले से चल रहे हैं निजी क्लिनिक, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे सेंटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मात्र एक ने लाइसेंस अनुमंडल अस्पताल में जमा किया है लाइसेंस जमा करने की अंतिम तारिख 15 मई है नवगछिया : फर्जी क्लिनिक, अल्ट्रासाउड व एक्सरे करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी क्लिनिक, अल्ट्रासाउड व एक्सरे करने वालों पर कार्रवाई किया जायेगा. इस संबंध में इस क्षेत्र में जितने भी क्लिनिक, अल्ट्रासाउड एवं एक्सरे चलाने वाले सभी संचालकों से लाइसेंस की मांग किया गया. जिन संचालक के द्वारा लाइसेंस जमा नहीं किया गया तो उसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन व जिला पदाधिकारी को भेजी जायेगी. इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति ने एक पत्र जारी कर इस संबंध में रिपोर्ट मांगा किया है. आपके […]

Noimg

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – शुक्रवार को नवगछिया भाजपा कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद एवं बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण का शुरुआत किया.बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा कि जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है. पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं. इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए. पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है, हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए. पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है. वहीं एक पेड़ सैकड़ों […]

Noimg

नगर परिषद कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर को चालू कराने की मांग ||GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर को चालू कराने सहित नवगछिया शहरी क्षेत्र के नए राशन कार्ड और नाम जुड़े हुए राशन कार्ड के जल्द वितरण कराने का मांग भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी से आवेदन के द्वारा की है. मुकेश ने एक आवेदन पत्र में बताया गया है कि नवगछिया के लोगों को जनकल्याणकारी. योजनाओं के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए रेलवे और एनएच होकर प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे आमजनों सहित महिला और वृद्धजनों को काफी परेशानी होती है. नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर बनकर तैयार है. जिसके चालू हो जाने से आम लोगों को राहत महसूस होगा. इसके अलावा नवगछिया नगर क्षेत्र में बने […]

Noimg

सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बाल भारती विद्यालय का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बाल भारती विद्यालय के छात्र छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए, 32 छात्र छात्राओं ने 80% से लेकर 89 प्रतिशत तक अंक अर्जित किए एवं 44 छात्र छात्राओं ने 70% से 79 प्रतिशत तक अंक अर्जित किए. आरुषि अग्रवाल ने सर्वाधिक 95.4 प्रतिशतअंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी ,मुरारी कुमार 95 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान एवं रिया कुमारी 94.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही. छात्र छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर बालभारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बीएल चौधरी सचिव जगदीश प्रसाद मवांडिया प्रभारी सचिव […]

Noimg

सीबीएसई रिजल्ट : दसवीं में रेहान सिंह 94% ,बारहवीं विज्ञान में नैनानंद 94.8% व वाणिज्य में 83% अंक लाकर बना टॉपर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरूवार को सीबीएसई दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट प्रकाशित हुआ.उप प्राचार्य ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि हमारे विद्यालय से दसवीं में रेहान सिंह 470, जुगनू भारती 469 व अन्नु प्रिया 467 अंक प्राप्त किया हैं. बारहवीं विज्ञान में नैनानंद 474 , ज्योति प्रभा 470 व अनुष्का 455 अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया. है.वहीं बारहवीं वाणिज्य में अमित कुमार 415, नीतिश कुमार 410 व लक्ष्मण कुमार 371 अंक पाया हैं. अजीत कुमार ने बताया कि बारहवीं विज्ञान में 38 व वाणिज्य में 17 विद्यार्थी और दसवीं में 78 विद्यार्थीयों ने शत प्रतिशत रिजल्ट दिया हैं. DESK 04