Month: July 2023

Noimg

कोसी नदी के उपधारा में डुबे वृद्ध का पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंपा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर -प्रखंड के कोसी नदी के उपधारा में पशुपालक भवानीपुर निवासी वृद्ध कारे मंडल कोसी दियारा से बुधवार की संध्या लौटने के दौरान कोसी नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे नारायणपुर सीओ मनीष कुमार एवं भवानीपुर पुलिस के एसआई बसंत कुमार पुलिस बल के साथ भवानीपुर पहुंच आवश्यक छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।घटना को लेकर व्यपार मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने सीओ से परिजनों को मुआवजा देने की मॉग की है।मामले में सीओ मनीष […]

Noimg

एकदिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर: प्रखंड के बीआरसी भवन के सभागार में एकदिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया । जिसमें विभिन्न स्कूलों में वर्ग प्रथम के नामित शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भाग लिया।बता दें कि यह प्रशिक्षण दो पाली में दिया गया।प्रथम पाली में बीआरसी बिहपुर व द्वितीय पाली में प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कोलोनी बिहपुर में कुल 72 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने यह प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजी राय के नेतृत्व में कुशल प्रशिक्षक त्रिपुरारी चौधरी,स्वेता कुमारी,रूपेश कुमार व मिथिलेश कुमार ने आदर्श माहौल व मनोरंजक तरीके से संपन्न किया।प्रशिक्षण की व्यवस्था में लेखापाल अकलेश कुमार,डाटा एंट्री ऑपरेटर रमेश कुमार, समेत शिक्षक चंद्रभूषण,प्रकाश पासवान व सुनील कुमार आदि की सक्रिय भागीदारी रही।बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि प्रथम […]

Noimg

प्रभारी बीडीओ ने नए बीडीओ को सौंपा प्रभार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर : प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ सत्यनारायण पंडित को प्रभारी बीडीओ खुशबू कुमारी के द्वार प्रभार सौंप दिया गया। नए बीडीओ श्री पंडित ने कहा कि सरकार की जितनी योजनाएं हैं उन्हें जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।बता दें कि खुश्बू कुमारी नारायणपुर प्रखंड की बीडीओ हैं।पदभार समारोह के मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी समेत प्रखंड कार्यालय के कई कर्मी भी मौजूद थे।इस माैके पर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उर्दू लिपिक तौकीर आलम ने उर्पयुक्त सभी अधिकारी को अपने स्वलिखित उर्दू एवं हिंदी की किताब भेंटकर स्वागत किया। DESK 04

Noimg

अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना से मधुरापुर बाजार को जोड़ने वाली 14 नंबर मुख्य सड़क पर बुधवार की देर रात्रि भवानीपुर पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल की मदद से मौजमा निवासी अरविंद दास के पुत्र धीरज कुमार एवं शाहपुर चौहद्दी निवासी शेखर मंडल के पुत्र राहुल कुमार कोब्रॉण्ड एटपीम ब्रॉण्ड के 180 एमएल का सात बोतल एवं मैगडॉल नंबर वन750 एम एल का एक बोतल अवैध. विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर भवानीपुर ओपी में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में न्यायालय से जेल भेज दिया गया।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की बीरबन्ना के रास्ते […]

Noimg

रंगरा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : रंगरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे प्रखंड के माननीय प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, पूर्व उपप्रमुख पवन यादव, जनप्रतिनिधि, प्रखंड नाजिर एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फुलमाला, अंगवस्त्र से सम्मानित किया।सम्मान समारोह में वक्ता ने बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा तीन साल के कार्यकाल में जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ता. से समन्वय स्थापित कर जन हित में अतुलनीय कार्य की सराहना की। समारोह के दौरान बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह भाव विभोर हो गए उन्होंने तीन वर्षों के कार्यकाल में रंगरा प्रखंड वासियों के बीच परिवार की तरह जुड़कर कार्य किए जो भूलने योग्य नहीं है जाने अनजाने में की किसी कारणवश किसी […]

Noimg

एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अर्जुन कालेज आफ एडुकेशन परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से पौधारोपण किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी सरिता कुमारी ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिस तरह से हमारे विश्व में प्रदूषण हावी हो रहा है। हम सभी को प्रदूषण से बचने के लिए पृथ्वी को बचाने के लिए पौधा अवश्य लगाना पड़ेगा । मौके पर अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव राजीव रंजन के अलावे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्नेह कुमार सिंह, सन्नी पराशर, केवल कुमार, पंकज कुमार, गौरव कुमार, बरखा कुमारी, अंजली कुमारी समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे । DESK 04

Noimg

पुलिस लाइन में तैनात सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार का हुआ देहांत, जवानों ने दी सलामी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, पुलिस लाइन में तैनात सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार का देहांत कल रात हो गया। कल शाम के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।मृतक जवान गया जिले के नादरगंज खजांची गली के रहने वाले थे। वहीं मौत के बाद मौत की खबर परिजनों को दी गई। जिसके बाद उनकी पत्नी और एक बेटे भागलपुर पहुंचे हुए हैं। वही शव का पोस्टमार्टम कराया गया और मृतक जवान को पुलिस लाइन में सलामी दी गई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार और पुलिस लाइन डीएसपी सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। वही जवान शव पर […]

Noimg

कचहरी चौक स्थित बिजली ऑफिस में उपभोक्ताओं ने गलत बिलिंग होने के कारण किया हंगामा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में जबसे स्मार्ट मीटर लगा है तब से लोग काफी परेशान हैं किस को लेकर तैयारी समिति अग्रसर हुए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो पाया है, इसी बाबत आज भागलपुर के कचहरी चौक स्थित बिजली ऑफिस में उपभोक्ताओं ने अनाप-शनाप बिजली बिल आने से त्रस्त होकर जमकर कार्यालय में हंगामा किया उपभोक्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं के लिए कही से सही नहीं. कर रही है लोग त्रस्त हो रहे हैं जितना कमाकर खाने में नहीं लगाते उससे ज्यादा बिजली बिल भरना पड़ता है जिससे लोग काफी आक्रोशित मुद्रा में दिख रहे हैं वही उपभोक्ताओं ने कहा कार्यालय में पुलिस शिकायत नजर आता हूं तो कोई भी अधिकारी मिलने के लिए तैयार नहीं […]

Noimg

डीएम कार्यालय के समक्ष नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता का प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

-भागलपुर जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय के समक्ष काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलेटर द्वारा नौ सुत्री मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया,आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ लगातार सरकारी सेवक एवं वेतन सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर विगत एक सप्ताह से प्रखंड में हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे थे वहीं आज आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलेटर काफी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचा जहां डीएम के समक्ष सरकारी सेवक और वेतन में बढ़ोतरी की मुख्य मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया, वहीं प्रदर्शन कर रहे आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबतक हमारी मांगों को सरकार पुरी नहीं करती है तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। DESK 04