Month: July 2023

Noimg

नजर आया मोहर्रम का चांद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया. मोहर्रम का चांद बुधवार को नजर आया. बृस्पतिवार को मोहर्रम की पहली तारीख से शहर में जगह-जगह गम-ए-हुसैन मनाने को मजलिसों और मातम का दौर शुरू हो जाएगा.बताया गया कि रसूल के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 शैदाइयों की शहादत का गम मनाने का दौर चलता है. कर्बला की जंग मानव इतिहास की ऐसी पहली जंग है, जिसमें जीतने वाले यजीद का नाम लेवा न रहा, वहीं इस जंग में शहीद इमाम हुसैन को पूरी दुनिया साल-दर-साल अकीदत के साथ याद करती है. इस जंग ने संदेश दिया कि जुल्म के खिलाफ खड़े होने वाले मर कर भी अमर हो जाते हैं. इसी क्रम पहली से दस मोहर्रम तक शहर में विभिन्न इमाम बारगाहों, दरगाहों और कर्बला में […]

Noimg

संतोष धर्मकांटा के पास नशीला पदार्थ खिला कर लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान लूटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया. एनएच-31 किनारे संतोष धर्मकांटा के पास नशीला पदार्थ खिला कर लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया. इस संबंध में कटिहार जिले के कुरसेला के सोनू कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि ओडिसा भुनेश्वर से अपने घर कुरसेला जा रहा था. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से 15 जुलाई को साढ़े नौ बजे रात में नवगछिया स्टेशन पर उतरा था. स्टेशन परिसर से टेंपो कर कुरसेला जा रहा था. संतोष धर्मकांटा के पास टेंपो को रोक कर वहां चाय पीया. इस दौरान उसे नशीला पदार्थ खिला कर अपराधियों ने मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामान लूट लिया. नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. DESK 04

Noimg

बिहपुर में आशा कार्यकर्ता की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

बिहपुऱ आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चिकालीन हड़ताल आठवें दिन जारी रही. इस दौरान आशा ने बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन भी किया और अपनी मांगाें के समर्थन में नारेबाजी भी की. इस दौरान ओपीडी, टीकाकरण व प्रसव आदि को बंद करा दिया. ओपीडी बंद रहने से मरीज लौटते रहे. हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल थी. आठवें दिन बिहपुर 01 की जिप सदस्या रेनू चौधरी ने आशाओं को समर्थन करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आशाओं की सभी मांगों को भागलपुर डीएम के समक्ष गुरुवार को रखूंगी. हड़ताल में रिंकू देवी, वीणा देवी, ममता सिन्हा, रुक्मिणी देवी, अनूपा देवी, पिंकी कुमारी, रश्मि देवी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद […]

Noimg

एसपी ने नवगछिया महिला थाना का किया वार्षिक निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को नवगछिया महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, एससी एसटी के थानाध्यक्ष राहुल कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी मौजूद थी. सिरिस्ता पंजी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर, वारंटी पंजी, अनुसंधान पंजी सहित अन्य पंजियों को निरीक्षण किया गया. पंजी निरीक्षण में बहुत कम गलतियां मिली. पंजियों का संधारण बेहतर तरीके से कैसे किया जाये इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. अधिकतर कांडों का निष्पादन कर दिया है. बचे कांडों का शीघ्र निष्पादन कर दिया जायेगा. दुष्कर्म व पाक्सों के मामलों को 60 दिनों में निष्पादन कर दिया जाता है.कांडों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा […]

Noimg

सास ने बहू को गलत काम करते पकड़ा तो बहू ने दी झूठे केस में फंसाने की धमकी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के रंगरा ओपी क्षेत्र में सास ने बहू को अज्ञात व्यक्ति के साथ गलत कार्य करते हुए पकड़ा तो बहू ने जान से मारने व झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी. सास ने इस संबंध में रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन की प्रतिलिपि नवगछिया एसपी, एसडीपीओ को भी दिया गया है. आवेदन के अनुसार महिला के सभी पुत्र बेंगलुरु में नौकरी करते हैं. महिला के साथ उसकी बहू घर में रहती है. 17 जुलाई के दो बजे रात्रि में बहू को घर में अज्ञात व्यक्ति के साथ गलत कार्य करते हुए पकड़ा. पड़ोस के लोग भी जुटे. अज्ञात व्यक्ति महिला को धक्का देकर फरार हो गया. अब बहू सास को […]