Month: October 2023

Noimg

संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के अरसंडीह गांव के मुखिया अशोक कुमार मंडल के दरवाज़े पर संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली की बैठक पूर्व मुखिया ई0 चन्द्रशेखर चौधरी के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई.रैली के उद्येश्यों पर चर्चा करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के बौद्ध सुधीरचंद्र शास्त्री व गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि ब्राह्मणवादी-कॉरपोरेट-साम्प्रदायिक ताकतें संविधान पर हमला तेज कर दिया है.भाजपा-आरएसएस की सरकार 2014 के बाद 2019 में संविधान को हटाने की चौतरफा षड्यंत्र कर रही है. शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार और जीवन की मूलभूत सुविधा को समाप्ती के कगार पर ला दिया है. जबकि बिहार ने जातिगत जनगणना सर्वे कराकर यह साफ रूप दिखा दिया है कि संपत्ति, रोजगार, सरकारी पद पर कौन कब्जा कर रखा है. इसलिए यह साफ हो […]

Noimg

बिहपुर रेलवे-स्टेशन परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर रेलवे-स्टेशन परिसर में शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे बिहपुर रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.संचालन रेल स्टाफ मनीष कुमार ने किया. अजय कुमार सहनी ने मेला कमिटी के सदस्यों व अन्य ग्रामीणों से बीस स्वंयसेवकों की सूची मांगा है जो मेला कार्य में संलग्न रहेगा व शांति व्यवस्था में आवश्यक सहयोग करेगा. श्रद्घालुओं से रेलवे की उपरी पुल का प्रयोग करने का अपील किया व एक दूसरे को जागरूक करने की बात कही. आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न कराने का आग्रह किया.लाइटिंग की पूर्ण व्यवस्था करने का निर्देश दिया . डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही. मनचलों व असामाजिक तत्वों पर […]

महिला की हत्या मामले में नौ आरोपित को पांच वर्ष की सजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : महिला की हत्या मामले में नो आरोपित नवगछिया न्यायालय के एडीजे तृतीय नीरज बिहारी लाल ने पांच वर्ष की सजा सुनाया. आरोपितों में भवानीपुर ओपी के बलाहा निवासी माहेश्वर यादव, पांचू यादव, चुनचुन यादव उर्फ चुन्नी यादव, रिकेश यादव, सुरेंद्र यादव, अमीर यादव, दिलीप यादव, इंद्रदेव यादव, बासुदेव यादव को सजा सुनाया है. बलाहा निवासी कवियत्री देवी उर्फ सावित्री देवी 21 अगस्त वर्ष 2012 को जमीन की नापी करवा रही थी. सावित्री देवी के साथ सभी आरोपितों ने मारपीट की. लाठी डंडे से मारपीट की गई थी. जिसमें सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. सावित्री देवी को इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की चचेरी बहु अन्नु देवी के बयान पर भवानीपुर ओपी में हत्या […]

Noimg

बिहुला की जमी नवगछिया की बेटियों ने एक बार फिर लोक नृत्य से जीता राज्य स्तर पर तीसरा पुरस्कार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बिहार राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में एक बार फिर नवगछिया बाजार के वार्ड 23 मे स्थित छात्राओ के विधालय रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओ ने पटना में बिहार राज्य शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 2023 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे सूबे मे तीसरा स्थान प्राप्त कर नवगछिया का मान बढ़ाया है इसके पूर्व भी विधालय की शिक्षिका रीना गुप्ता ने भी राज्य स्तर पर पुरस्कार जीते है वही लगातार विधालय की छात्रा भी लोक नृत्य कला की क्षेत्र मे राज्य स्तर के पुरस्कार जीत चुकी है. सभी प्रतिभागी छात्रा अमोली कुमारी आँचल प्रिया मोनिका कुमारी प्राची प्रिया उन्नति राज सुप्रिया कुमारी सहित, शिक्षिका रीना गुप्ता प्राचार्य अखिलेश कुमार विनोद कुमार […]

Noimg

मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार ||

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: प्रखंड में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर है। जबकि मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा को मूर्तिकार अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।मालूम हो कि बिहपुर थानाक्षेत्र के सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के अनुसार भ्रमरपुर,मिलकी,दयालपुर व बभनगामा की प्रतिमाओं विसर्जन 24 की शाम तक एवं बिहपुर रेलवे की दोनो,लत्तीपुर व बिक्रमपुर की प्रतिमाओं का विसर्जन 25 अक्टूबर को होगा।वहीं दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी फूलप्रूफ की जा रही है।बिहपुर थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाक्षेत्र में अबतक करीब 170 लोगों पर धारा 107 के तहत धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया […]

Noimg

पंचायतों में किए जा रहें हैं जनसंवाद कार्यक्रम, सरकार की योजनाओं से लोगों को करा रहें हैं अवगत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में प्रखंड के पदाधिकारियों के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है। बीते शुक्रवार को बिहार सरकार के निर्देश पर अलग अलग पंचायतों में पदाधिकारियों ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया। मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया चपरघट पंचायत के मध्य विद्यालय कालूचक एवम सुकटिया बाजार पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तिरासी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालपुर निशांत कुमार, अंचल पदाधिकारी गोपालपुर राजकिशोर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भी आश्वासन […]

Noimg

झारखंड से पिकअप पर लादकर भारी मात्रा में ले जा रहे विदेशी शराब को किया बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत विक्रमशिला पहुॅच पथ पर केशरी नंदन लाईन होटल के समीप परबत्ता पुलिस के अवर निरीक्षक अविनाश राउत और उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई से एक बार फिर शराब माफिया के द्वारा झारखंड से भारी मात्रा में विदेशी शराब पिकअप पर लोड कर ले जा रहे बड़ी खेप को जप्त करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई शाम के करीब 7 बजे पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि झारखंड से एक पिकअप पर लोडकर भारी मात्रा में विदेशी शराब भागलपुर होते हुए नवगछिया की तरफ जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही मध् निषेध इकाई की टीम और […]

Noimg

बरसात में क्षतिग्रत सड़क की मरम्मत में जुटा ग्रामीण कार्य विभाग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा राज्य संपोषित एवं केंद्र सरकार प्रायोजित अनुरक्षाधीन सड़कों को सतत अनुरक्षण संबंधी कार्य प्रारंभ किया गया है। इस कार्य को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर मरम्मती कार्य शुरू कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने के कारण कुछ सड़कों पर शोल्डर और सड़क पर बने कैविटी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका मरम्मत किया जा रहा है।ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यहां पर लगभग 82 ऐसी सडके हैं जो गोपालपुर रंगरा, नवगछिया एवं इस्माइलपुर प्रखंड में स्थित है। जिनको शोल्डर क्षतिग्रस्त अनुरक्षण नीति के तहत मरम्मत किया जा रहा है। और कई सडके ऐसी हैं […]

Noimg

सेविका-सहायिकाओं का 15 दिवसीय धरना-प्रदर्शन सम्पन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: शुक्रवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सेविका-सहायिकाओं का 15 दिवसीय धरना-प्रदर्शन संपन्न हो गया।बिहपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठी प्रखंड संघ की अध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि लेकिन हमारा अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।इस कड़ी में अब 15 से 24 अक्टूबर तक क्षेत्र के विधायक,विधान पार्षद व सांसद को मांग पत्र दिया जाएगा।वहीं प्रखंड संघ की सचिव चंदन देवी,कोषाध्यक्ष मीना देवी,महासचिव अर्चणा देवी ने बताया कि दो से छह नवंबर तक भागलपुर जिला मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा। जबकि 20 नवंबर से पटना में अनिश्चकालीन विधानसभा के समक्ष डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम होगा।वहीं 25 नवंबर को राज्यस्तरीय कमेटी आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार करने को लकर बैठक करेगा।इधर सहायिका रहमती […]

Noimg

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से स्वच्छता 3.0 का हुआ आयोजन, कार्यक्रम के दौरान अपने आसपास साफ सफाई रखने की की गई अपील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के नाथनगर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से स्वच्छता 3.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के साथ-साथ बैंक के अधिकारियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही जिला परिषद अध्यक्ष सहित काफी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि आसपास के जगह में किस तरह से सफाई रखनी चाहिए। जिससे गंदगी से होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सके। वही बैंक के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना का लाभ लोग कैसे […]