Month: October 2023

Noimg

नवगछिया आयेंगे V.T.P. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया V.T.P. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आगामी 29 अक्टूबर को नवगछिया आएंगे। उनका ये राजनीतिक दौड़ा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर किया जा रहा है। जिसको लेकर नवगछिया के निषाद समाज ने बीते बुधवार को नवगछिया के नवादा गांव में एक बैठक आयोजित कर मुकेश साहनी के आगमन पर पर पूरी व्यवस्था एवं स्वागत की रूपरेखा तैयार की। इस बैठक की अध्यक्षता निषाद समाज के अवकाश प्राप्त प्रशासनिक पदाधिकारी जयशंकर मंडल ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी लोकसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी को निषाद समाज का समर्थन देने की बात रखी गई। जिसमें निषाद समाज के सैकड़ों बुद्धिजीवियोंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनेअपने विचार रखे। मुकेश साहनी के आगमन को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने […]

Noimg

दो पक्षों में मारपीट,प्राथमिकी दर्ज | | GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के पीएचसी नारायणपुर मुख्य द्वार के पास दो पक्षों में मारपीट को लेकर मधुरापुर निवासी पंकज यादव ने मौजमा गनौल निवासी शैलेंद्र मंडल,पॉण्डव मंडल के साथ साथ बीच-बचाव करने आए नारायणपुर निवासी नारायणपुर निवासी सुरज कुमार पोद्दार ,सौरभ कुमार पोद्दार संजीत पोद्दार समेत पॉच के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है।उक्त जानकारी एडिशनल प्रभारी मुलायम प्रसाद यादव ने बताया की मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी । DESK 04 B

Noimg

बभनगामा के जोगिनिया धार में डूबने से एक युवक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा के जोगिनिया धार में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक बभनगामा बिचला टोल वार्ड संख्या – 06 निवासी स्व जिछू सिंह के पुत्र अनोज कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक जोगिनिया धार में जनसिंह बाबा स्थल के समीप धार में एक दिवाल पर बैठकर शौच कर रहा था इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया जिससे डूबने से. उसकी मौत हो गई.युवक के डूबने की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजन स्थल पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया.वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा बिहपुर पुलिस को भी घटना […]

Noimg

अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ढोलबज्जा के सरपंच नें अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ढोलबज्जा के सरपंच सुशांत कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को आवेदन दिया. ढोलबज्जा बाजार तीन सीमावर्ती जिलों का एकलौता बाजार है, जहां काफी संख्या में लोग सामान की खरीदारी करने आते हैं. त्योहार के मौसम में जाम की स्थिति हो जाती है, जिससे स्कूल वैन, एंबुलेंस व पुलिस वाहन फंस जाते हैं. 26 जनवरी 1987 को बाजार के मुख्य चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गयी थी, जिसे नष्ट कर दिया है. सरपंच ने कई वरीय अधिकारी को आवेदन दिया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है. DESK 04 B

Noimg

कार से 16 बोतल कोरेक्स सीरप बरामद,तीन गिरफ्तार | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक ठाकुरबाड़ी चौक खरीक बाजार के समीप संदेह कार रोक कर पूछताछ की और तलाशी लेने पर कार से 16 बोतल कोरेक्स सीरप बरामद हुआ. कार सवार तीन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने लत्तीपुर गांव में छापेमारी कर राजेश यादव के घर से 16 बोतल काॅरेक्स सीरप बरामद किया. राजेश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने बरामद काॅरेक्स सीरप और कार को जब्त कर तीनों सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों में लत्तीपुर के अभिषेक कुमार, अंकित कुमार उर्फ लक्ष्मण व जमालदीपुर का संजय गुप्ता शामिल है. DESK 04 B