Month: October 2023

Noimg

एक मामले में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रतिमा कुमारी ने एक मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया थाना कांड संख्या 335 / 23 के अभियुक्त के महबूब अंसारी के पुत्र महफूज अंसारी, समशुल अंसारी के पुत्र मोहम्मद सद्दाम दोनों साकिन बस्ता,थाना ठाकुर गंगटी, जिला गोड्डा एवम खरीक थाना क्षेत्र के खरीक निवासी मोहदीन अंसारी के पुत्र मो० अरवलाल को ठगी और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोबाइल, एक कीबोर्ड, मॉनिटर, लैपटॉप एव एक चार्जर भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज DESK 04 B

Noimg

जन शिकायत शिविर का आयोजन | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर में जन शिकायत को लेकर के शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी,श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी जीविका,कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड समन्वय लोहिया स्वस्थ भारत मिशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लगभग 69 मामले अलग-अलग विभाग का आवेदन आया। जिसमें अंचल कार्यालय के 16 परिवाद आए जिसका 14 का निष्पादन मौके पर किया गया। एवं दो के लिए […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान नानी घर आए नाती की डूबने से मौत | | GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना अंतर्गत पूर्वी भिट्ठा पंचायत के 519 चौधरी बासा गांव के दिनेश मंडल का सात वर्षीय नाती विक्की कुमार गंगा में स्नान के दौरान डूब गया घटना के बाद घर में मातम का माहौल छा गया चीख पुकार से लोग गंगा घाट पर पहुंचकर बच्चों को खोजने का तलाश किया स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चों के शव को निकाला गया। इसकी जानकारी तत्काल वार्ड पार्षद राहुल कुमार के द्वारा इस्माइलपुर पुलिस को दिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के नाना दिनेश मंडल की मां का निधन हो गया था। उसी के श्राद्ध में मृतक विक्की कुमार अपने घर खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के तेलिया बथान गांव से आया था। उसी का श्राद्ध दो दिन पूर्व […]

Noimg

पप्पू सिंह के गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:प्रखंड के हरियो गांव से बीते पांच दिनों के भीतर दूसरी बार बिहपुर पुलिस व एएलटीएफ टीम ने छापेमारी कर बीस लीटर देसी शराब व शराब बनाने में उपयोग में लाए जाने वाले वर्तन व उपकारण भी बरामद करते हुए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह बरामदगी रविवार को पप्पू सिंह के बासा से की गई है।वहीं पुलिस को देख पप्पू सिंह मौके से भागने लगा।पुलिस ने पीछा किया लेकिन घना झाड़ी की आड़ लेते हुए वह भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार ने बताया कि इसको लेकर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पप्पू सिंह काफी दिनों से देसी शराब बनाने व उसे बेचने का अवैध कार्य कर […]

Noimg

50 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राजमार्ग 31 नारायणपुर बसस्टैण्ड से सोमवार को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर विभिन्न ब्रॉण्ड के 50 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सलखुआ निवासी शराब तस्कर महेंद्र महतों के पुत्र सुनील महतो एवं बालेश्वर महतो के पुत्र अजय महतो को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।उक्त जानकारी एडिशनल प्रभारी मुलायम प्रसाद यादव ने देते हुए बताया की दोनों के पास से 50 बोतल शराब बरामद किया गया है जिसको लेकर भवानीपुर ओपी में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय से जेल भेजा गया। DESK 04 B

Noimg

पुर्ववर्ती छात्रा द्वारा नवोदय में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान | | GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह नवोदय विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा काजल कुमारी के नेतृत्त्व में स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दौरान छात्र एवं शिक्षकों के सहयोग से साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि विद्यालय परिसर कोना कोना साफ दिखे और गाँधी जी का सपना साकार हो।बताया गया की स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। साथ ही नागरिकों के सहयोग से अधिक-से अधिक पेड़ पौधे लगाना,कचरा मुक्त वातावरण बनाना,शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना और उसे साफ रखना है जिससे एक स्वच्छ भारत का […]

Noimg

आंगनबाड़ी सेविका- सहायिकाओं अपने मांगों के समर्थन में दसवें दिन धरना – प्रदर्शन रहा जारी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिकाओं अपने मांगों के समर्थन में दसवें दिन धरना – प्रदर्शन जारी रहा हैं । मंगलवार से भूख हड़ताल पर रहने की सूचना प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय को दी गयी है.इस दौरान सेविका सहायिका केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की. सेविका- सहायिका संघ के अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा सरकार हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दें. हमलोगों को ग्रुप सी या डी में समायोजित करें. रंजीता गोस्वामी ने कहा सरकार हमें मानदेय नहीं वेतनमान दें . अफसाना बानो ने कहा पूर्व के हड़तालों में जो मांगे राज्य सरकार द्वारा मानी गई थी, सरकार वह जल्द से जल्द लागू करें. कोषाध्यक्ष ओमानु कुमारी ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार […]

Noimg

हरनाचक के जमीन ब्रोकर पप्पू यादव की हत्या का पुलिस ने किया उद्वेदन ||GS NEWS

गोपालपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

पांच हत्यारे पुलिस गिरफ्त में, शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी नवगछिया केगोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाचक के जमीन ब्रोकर पप्पू यादव की हत्या का उद्वेदन गोपालपुर पुलिस के द्वारा कर दिया गया है। उद्वेदन के साथ ही गोपालपुर पुलिस ने हत्या में संलिप्त पांच हत्यारों को गिरफ्तार भी किया है।नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरुण ने बीते सोमवार को एक प्रेस वार्ता कर इस उद्वेदन की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में घटना के संबंध में बताया कि बीते 24 जुलाई को जमीन ब्रोकर पप्पू यादव को बजरंगबली टावर के समीप सरे शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरुद्ध मृतक की पत्नी गुड़िया […]