Month: February 2025

Noimg

बीएयू सबौर के स्टार्टअप सेल को दूसरा तथा इन्क्यूबेशन सेंटर को तीसरा स्थान: बिहार सरकार की रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि ||GS NEWS

किसानखेत खलिहानDESK 1010

भागलपुर, बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने बिहार सरकार द्वारा जनवरी 2025 में जारी की गई रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। बीएयू के स्टार्टअप सेल ने 46 स्टार्टअप केंद्रों में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इन्क्यूबेशन सेंटर को तीसरा स्थान मिला है। इस सफलता को लेकर बीएयू के कुलपति प्रो. डी.न आर. सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एवं नवाचार प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यह हमें बिहार को एक प्रमुख कृषि स्टार्टअप और इनोवेशन हब बनाने के लिए प्रेरित करेगा।” यह उपलब्धि बीएयू सबौर की कृषि नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका को भी दर्शाती है। स्टार्टअप सेल और इन्क्यूबेशन सेंटर नए उद्यमियों को कृषि आधारित व्यावसायिक अवसरों की दिशा […]

Noimg

भागलपुर में ट्रिपल मर्डर: मानसिक विक्षिप्त युवक ने चाचा समेत दो की हत्या, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर ली जान ||GS NEWS

अपराधघटनादुखदनिधनDESK 1010

भागलपुर : भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मानसिक विक्षिप्त युवक छोटू ने अपने चाचा और एक अन्य व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत और चिंतित हैं। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि छोटू ने अपने चाचा राजीव राय की गला रेत कर हत्या की। इसके बाद वह हाथ में डंडा लेकर गांव में घूमता […]

Noimg

इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई ||GS NEWS

आयोजनपरीक्षा परिणामDESK 1010

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर) एसडी पब्लिक स्कूल, सलेमपुर सैनी, कहलगांव में आयोजित इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता शिविर में स्कूल के बच्चों ने अपनी ज्ञान की प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के निदेशक राजकुमार और प्राधानाचार्य बालबालाचंद्रन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चार हाउस—गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सरस्वती ने भाग लिया, जिसमें दर्जनों बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हाउस गंगा से विश्वजीत, सत्यम, पायल, आदित्य, रवि, हाउस ब्रह्मपुत्र से तनुजा, राजहंस, अंकुश, राजकुमार, समीक्षा, हाउस सरस्वती से सैफ, हंसराज, अभिज्ञान, अतिकुर, कृष्णा और हाउस यमुना से प्रभात, वंदना, खुशी, सूरज, प्रतीक ने अपनी ज्ञान क्षमता से सभी को प्रभावित किया। कुशल शिक्षकों द्वारा बच्चों से विज्ञान, करेंट अफेयर और सामान्य ज्ञान […]

Noimg

विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय ||GS NEWS

निर्माणबैठकविक्रमशिलाDESK 1010

विक्रमशिला को बौद्ध सर्किट से जोड़े जाने पर हुई चर्चा, प्रधानमंत्री के आगमन से विकास की उम्मीद प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण समिति की बैठक शनिवार को कहलगांव स्थित गांगुली पार्क परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 24 फरवरी को भागलपुर आगमन पर खुशी जताई गई और यह उम्मीद व्यक्त की गई कि उनके आगमन से विक्रमशिला का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। समिति ने निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विक्रमशिला खुदाई स्थल का दौरा करें ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रचार हो सके। इसके साथ ही विक्रमशिला को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया ताकि इसका चौमुखी विकास संभव हो सके। बैठक में यह भी तय हुआ कि […]

Noimg

ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप ||GS NEWS

अपराधघटनादुखदDESK 1010

“ट्रिपल मर्डर “विक्षिप्त युवक ने चाचा समेत दो लोगों की कर दी हत्या भारी भीड़ ने विक्षिप्त युवक को भी मार डाला रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर भागलपुर से एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की खबर सामने आई है, भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के रहने वाले युवक छोटू ने देर श्याम अपने चाचा सहित दो की हत्या कर दी एक अन्य युवक को भी पीट-पीट कर जख्मी कर दिया तभी ग्रामीण इकट्ठा हुए और काफी आक्रोशित हो गए, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को बांधकर इतना पीटा की आरोपी युवक की इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई,ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, आरोपी मृतक छोटू […]

Noimg

अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के द्वारा होगा जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियानशा मुक्तिबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के एनएच 31 स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार, 15 फरवरी को गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर और गोपालपुर गाँव में जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं नशा मुक्ति व मोबाइल के दुष्प्रभाव पर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके बाद, सैदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें नशे की लत और मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाले नुकसानों पर प्रकाश डाला जाएगा। अमरेंद्र सिंह मुन्ना (संचालक, अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल) ने कहा, “हमारे विद्यालय का यह अभियान समाज में नशे के खिलाफ […]

Noimg

ब्लैक डे पर क्रांतिकारी युवाओं ने किया पुलवामा शहीदों को नमन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की छठी बरसी पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति द्वारा सहोड़ा में शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने एकजुट होकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर उनके बलिदान को नमन किया। इस मौके पर शहीद सुमन यादव और शहीद अखिलेश यादव के स्मारक स्थल पर संध्या बेला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के गगनभेदी नारों से माहौल को सराबोर किया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि, “14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 45 जवान शहीद हो गए […]

Noimg

खो खो की वर्ल्ड चैंपियन मोनिका साह का नवगछिया में होगा भव्य स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: खो खो की अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मोनिका साह का 18 फरवरी को नवगछिया में भव्य स्वागत किया जाएगा। मोनिका साह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है और अब उनका घर लौटने पर स्वागत करने के लिए नवगछिया का हर नागरिक तैयार है। कार्यक्रम के संयोजक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि मोनिका साह का नवगछिया आगमन 18 फरवरी को होगा, और इस खास अवसर पर शहर के गणमान्य लोग तथा विभिन्न संगठनों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। मोनिका की उपलब्धि केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार और खासकर नवगछिया के लिए गर्व की बात है। कुछ समय पहले, दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खो-खो […]