Month: February 2025

Noimg

जे.पी. कॉलेज नारायणपुर में अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : जे.पी. कॉलेज नारायणपुर में 15 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन पुरुष/महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन सचिव डॉ. शैलेन्द्र ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में डीएसडब्ल्यू डॉ. विजेंद्र कुमार एवं क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. संजय जायसवाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा। इस टूर्नामेंट में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. दिव्य प्रियदर्शी तथा चयनकर्ताओं के रूप में डॉ. बिपिन, सुधांशु और संजय कार्य करेंगे। आयोजन में राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार एवं अन्य अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। DESK 04 B

Noimg

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नवगछिया भाजपा के सभी मंडलों में आज से होगी बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर में 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर नवगछिया पुलिस जिला भाजपा के सभी मंडलों में शनिवार यानी आज से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र समेत पार्टी के अन्य नेताओं व पदाधिकारियाें की विशेष उपस्थिति रहेगी। पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता प्रो गौतम व बिहपुर विस संयोजक दिनेश यादव ने बताया कि आज यानी शनिवार को नवगछिया दक्षिण, नवगछिया नगर व नारायणपुर दक्षिण मंडल में होगी। जिसके प्रभारी क्रमश: जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, रविरंजन व संजय शर्मा होगें। वहीं 16 फरवरी को रंगरा पश्चिम, ईस्माईलपुर, नवगछिया उत्तर, बिहपुर दक्षिण व नाराणपुर उत्तर मंडल में बैठक होगी। जिसके प्रभारी आलोक सिंह, वशिष्ठ कुशवाहा, मुकेश राणा, अभय कुमार राय व […]

रेल ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के ख़रीक रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार शाम रेल ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक ख़रीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा निवासी राजेंद्र यादव पिता स्व छेदी यादव उम्र 65 वर्ष बताया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का नया घर ख़रीक रेलवे स्टेशन के समीप ही है। घटना के वक्त वह रेल ट्रैक पार करके खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया। […]

Noimg

अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी बाल-बाल बची, पसरा मातमी सन्नाटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

प्रयागराज संगम स्नान कर पत्नी व पुत्री के साथ कटिहार-इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे थे बिहपुर स्टेशन बिहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर रेल ट्रैक पर पैदल जा रहे थे घर पिता ने घटनास्थल पर एवं घायल पुत्री की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत नवगछिया। प्रयागराज संगम स्नान कर घर लौट रहे पिता-पुत्री की गुरुवार की रात्री बिहपुर रेलवे स्टेशन से पूरब आउटर सिग्नल के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पत्नी ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। मृतक झंडापुर वार्ड संख्या 01 निवासी अनिल साह पिता स्व रघुनंदन साह उम्र 54 वर्ष एवं पुत्री खुशी कुमारी उम्र 14 वर्ष बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक झंडापुर […]

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 का सम्मान समारोह आज 15 फरवरी को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में आयोजित हुए जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 का सम्मान समारोह आज शनिवार, 15 फरवरी 2025 को विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर मिथुन कुमार ने जानकारी दी और बताया कि यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रांगण में ही होगा जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने भाग लिया था, और अब उन सभी को उनके गोल्ड, सिल्वर कैटेगरी के आधार पर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह उन सभी प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिभा का सम्मान करेगा, जिन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया। समारोह में विद्यालय […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय अखिल भारतीय समन्वित फल अनुसंधान कार्यशाला का समापन ||GS NEWS

किसानखेत खलिहानDESK 1010

प्रदीप विद्रोही, भागलपुर। भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित अखिल भारतीय समन्वित फल अनुसंधान परियोजना की 12वीं कार्यशाला (11-14 फरवरी) का समापन शुक्रवार को हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के तत्वावधान में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। समापन सत्र में कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला का समापन सत्र डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक अनुसंधान, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा अध्यक्षित किया गया, जबकि डॉ. एस. प्रिया देवी, वैज्ञानिक, आईआईएचआर, बेंगलुरु ने संचालन किया। सत्र में डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. पी.सी. त्रिपाठी, डॉ. प्रकाश पाटिल, और डॉ. रविंद्र कुमार जैसे प्रमुख वैज्ञानिक मौजूद थे। तकनीकी सत्र एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां:कार्यशाला के दौरान कुल 14 तकनीकी सत्रों में राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों ने अपने […]

वैलेंटाइन डे के मौके पर भागलपुर में मनाया गया मातृ-पितृ दिवस || GS NEWS

आयोजनभागलपुरDESK 1010

भागलपुर : जहां एक तरफ पूरा विश्व वैलेंटाइन डे मना रहा था, वहीं भारत पुलवामा हमले को याद करते हुए ब्लैक डे मना रहा था, वहीं भागलपुर में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया । भागलपुर के लाजपत पार्क में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उल्लासपूर्ण माहौल में अपने माता-पिता का पूजा-पाठ किया । इसके बाद अभिभावकों ने बच्चों को प्यार और आशीर्वाद दिया । यह कार्यक्रम परमहंस आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया । इस दौरान आगमानंद जी महाराज ने कहा कि 14 फरवरी की वास्तविकता वैलेंटाइन डे की है, लेकिन अब लोग धीरे-धीरे सनातन संस्कृति की ओर मुड़ रहे हैं और इसे महत्वपूर्ण समझ रहे हैं। इसी कारण, आज का दिन भागलपुर […]

Noimg

शहीद रतन ठाकुर की 6वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा आयोजित ||GS NEWS

आयोजनभागलपुरश्रधंजलिDESK 1010

प्रदीप विद्रोही, भागलपुर भागलपुर। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों में से एक, कहलगांव अनुमंडल के मदारगंज पंचायत के निवासी शहीद रतन ठाकुर की छठी पुण्यतिथि नम आंखों से मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में अनुमंडलाधिकारी अशोक कुमार मंडल, एसडीपीओ शिवानंद सिंह, सन्हौला प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष रविकुमार, जदयू नेता शुभानंद मुकेश, पंचायत के मुखिया प्रभु दयाल साह, और मोकामा सीआरपीएफ से आए एसआई सीताराम मंडल ने शहीद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि शुभानंद मुकेश ने शहीद रतन ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके शहीद होने के समय कहलगांव के विधायक […]