Month: February 2025

Noimg

तिलकपुर पंचायत के रविदास टोला में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल || GS NEWS

मामूली विवादमारपीटDESK 1010

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत स्थित रविदास टोला में एक मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से प्रकाश दास, उनकी पत्नी संगीता देवी, उनका पुत्र राजा कुमार, मयंक कुमार, और एक महिला उषा देवी पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मोहम्मद गफ्फार और सोनू कुमार यादव को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से […]

Noimg

मिरहट्टी गांव में माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

आयोजनखेल कूदभागलपुरDESK 1010

दंगल प्रतियोगिता के विजेता मनीष पहलवान को पांच हजार रुपए एवं शिल्ड देकर किया गया पुरस्कृत भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत के मिरहट्टी गांव में माघी पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय मिरहट्टी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अरुण दास ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार, वाइस प्रेसिडेंट नरेशचंद्र यादव, समाजसेवी सदानंद यादव, प्रलाद मंडल, अजय कुमार, होरिल यादव, रविंद्र यादव, रामजी यादव आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजन किया गया, जिसमें मिरहट्टी गांव के मनीष कुमार ने […]

Noimg

नाथनगर रेफरल अस्पताल में ट्रेन हादसे से घायल व्यक्तियों के इलाज में घोर लापरवाही || GS NEWS

घटनादुखदरेलवेDESK 1010

भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में हाल ही में एक ट्रेन हादसे में घायल हुए दो युवक के इलाज में गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। घायल सुल्तानगंज निवासी श्रीकांत बिंद को अस्पताल में इलाज के दौरान जमीन पर लिटाकर इलाज किया गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और वह खून से लथपथ थे। इसके बावजूद, डॉक्टरों ने उन्हें स्ट्रेचर के बजाय जमीन पर लिटा दिया और इलाज किया। उनका स्लाइन बोतल हाथ में पकड़ा कर दिया गया, जबकि बोतल को स्टैंड पर रखा जाना चाहिए था। इसके बाद एक और युवक, अकबरनगर निवासी राजेंद्र यादव, ट्रेन हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं था। अस्पताल कर्मियों और […]

Noimg

ग्रीन सिटी क्लीन सिटी को लेकर वार्ड नंबर 40 में स्वच्छता अभियान, शहर में बढ़ी सरगर्मी || GS NEWS

आयोजननगर परिषदभागलपुरDESK 1010

भागलपुर: आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है, और इसी के साथ शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि शहर साफ, सुथरा और स्वच्छ नजर आए, इस अभियान में विशेष योगदान वार्ड नंबर 40 में देखने को मिल रहा है। वार्ड के पार्षद मोहम्मद बदरूद्दीन, उपनगर आयुक्त और निगम कर्मियों ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई कार्य में जुटे हैं। पार्षद ने कहा कि उनका सपना है कि भागलपुर एक ग्रीन सिटी और क्लीन सिटी बने। इसके लिए लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सभी लोग अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखें और शहर को […]

Noimg

माघी पूर्णिमा के अवसर पर गोनू बाबा धाम में महा दंगल का भव्य आयोजन, कई राज्यों के पहलवानों ने लिया हिस्सा ||GS NEWS

आयोजनखेल कूदDESK 1010

भागलपुर: माघी पूर्णिमा के अवसर पर भागलपुर के जगदीशपुर स्थित गोनू बाबा धाम में एक भव्य महा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी देव कुमार दुबे, मेला अध्यक्ष शालिग्राम यादव, और अखाड़े के संयोजक ललन यादव उर्फ लड्डू यादव ने किया। इस दंगल में भारत के विभिन्न राज्यों के पुरुष और महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल के संयोजक ललन यादव ने कहा कि गोनू बाबा की कृपा से यह प्रतियोगिता पूर्वजों से होती आ रही है, और आज यह बड़े स्तर पर आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। कोका कोला पहलवान और काशी बाबा अयोध्या के पहलवानों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला हुआ, जिसमें काशी बाबा ने कोका कोला को […]

Noimg

प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा ने की क्षेत्रीय बैठक, 5 लाख आमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे ||GS NEWS

बैठकभागलपुरराजनीतिDESK 1010

भागलपुर: आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सूबे के कई दिग्गज मंत्री, 13 जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की पूरी योजना पर चर्चा की गई और उनकी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर के हवाई अड्डा पहुंचकर किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से 19वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में विधि व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य व्यवस्थाओं पर भी बात की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी […]

Noimg

लालू यादव कोई तांत्रिक नहीं, उनकी कहानी खत्म हो चुकी है- दिलीप कुमार जायसवाल ||GS NEWS

राजनीतिDESK 1010

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने लालू यादव के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। लालू यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके रहते बिहार में कभी भी भाजपा की सरकार नहीं बन सकेगी। इस पर दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, “लालू यादव कोई तांत्रिक नहीं हैं जो जादू टोना कर देंगे। उनकी कहानी अब खत्म हो चुकी है। पूरे देश में अब भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ही हर जगह गूंज रही है।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की पार्टी को भी करारा जवाब मिल चुका […]

Noimg

पुलवामा हमले को लेकर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च ||GS NEWS

घटनादुखदभागलपुरDESK 1010

भागलपुर: पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक से कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जब सीआरपीएफ के जवान छुट्टी पर लौट रहे थे, तभी आतंकवादी हमले का शिकार हो गए, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए और सैकड़ों घायल हो गए। इस हमले ने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को शोक में डुबो दिया। युवा कांग्रेस नेता अभय आनंद ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने इस आतंकवादी घटना की अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई है। DESK 101

Noimg

माघी पूर्णिमा के दिन बांका की एक वृद्ध महिला सुल्तानगंज गंगा घाट से लापता || GS NEWS

कोसीगंगाभागलपुरलापताDESK 1010

भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगा घाट से एक वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला के पुत्र पप्पू यादव ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन उनकी माँ, निमंती देवी (55 वर्ष), जो जनकपुर गांव, जिला बांका की निवासी हैं, गंगा स्नान के लिए अजगैबीनाथ गंगा घाट पर आई थीं, लेकिन घर लौटने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद, पप्पू यादव के भैगना पिंटू कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। DESK 101

Noimg

नशा मुक्ति अभियान व बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव पर ARVIND MEMORIAL PUBLIC SCHOOL के द्वारा होगा जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन ||GS NEWS

आयोजननवगछियानशा मुक्तिभागलपुरDESK 1010

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के एनएच 31 स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार, 15 फरवरी को गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर और गोपालपुर गाँव में जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं नशा मुक्ति व मोबाइल के दुष्प्रभाव पर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके बाद, सैदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें नशे की लत और मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाले नुकसानों पर प्रकाश डाला जाएगा। अमरेंद्र सिंह मुन्ना (संचालक, अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल) ने कहा, “हमारे विद्यालय का यह अभियान समाज में नशे के खिलाफ […]