Month: February 2025

Noimg

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दो बाइक सवार असंतुलित होकर गिरकर चोटिल, स्थानीय लोगों ने की मदद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के नगरपारा चौक पर गुरुवार की दोपहर बाद दो अलग-अलग बाइक सवार असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों घटनाएं महज पांच मिनट के अंतराल में घटीं। दोनों बाइक सवार बिहपुर की तरफ से आ रहे थे। पहले हादसे के बारे में परबत्ता नयागांव के रहने वाले बाइक सवार राजेश ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति बाइक के सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी मोनिका देवी चोटिल हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में दूसरा बाइक सवार भीड़ को देखकर अचानक असंतुलित हो गया और गिरकर चोटिल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक सवारों की मदद […]

Noimg

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की रात सबेबरात का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की रात सबेबरात का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पुरखों की मगफिरत के लिए कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ी और अल्लाह से दुआएं मांगी। शहर के उजानी, मुमताज मुहल्ला, मक्खातकिया, रंगरा प्रखंड के सधुआ, रंगरा, मुरली, बनिया बैसी सहित अन्य इलाकों में बड़ी संख्या में लोग इस पाक रात को इबादत में व्यस्त रहे। लोगों ने रातभर मस्जिदों में नफिल नमाज अदा की और कुरआन की तिलावत की। इस रात को लेकर खासकर बच्चों और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वे अपने दिवंगत परिजनों को याद करते हुए उनके लिए दुआएं करते नजर आए। कब्रिस्तानों में उमड़ी भीड़, […]

Noimg

चलती ट्रेन से कूदा किशोर, जख्मी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म संख्या 01 पर गुरुवार की दोपहर 63303 कटिहार-समस्तीपुर मेमो चलती ट्रेन से गिरकर एक किशोर जख्मी हो गया। गिरने के बाद किशोर बेहोश हो गया। उसके सिर में जोरदार चोट लगी थी। वही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने किशोर के ऊपर पानी डाला जिसके बाद वह होस में आया। घटना गुरुवार की दोपहर करीब 02:45 बजे की है। कटिहार से समस्तीपुर जा रही 63303 कटिहार-समस्तीपुर मेमो ट्रेन जब बिहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले हल्की धीमी होते ही इस ट्रेन में यात्रा कर रहे झंडापुर निवासी हिमांशु कुमार पिता भरत सिंह उम्र 16 वर्ष ट्रेन से कूद गया और गिरकर जख्मी हो गया। घटना की जानकारी पाकर जबतक रेल पुलिस मौके […]

Noimg

24 फरवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राज्य पशुपालन मंत्री रेणु देवी बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंची ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर राज्य पशुपालन मंत्री रेणु देवी गुरुवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंची। जहां बिहपुर के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र की अगुवाई में एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। मंत्री रेणु देवी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के किसानों, आम लोगों और एनडीए कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है। उन्होंने 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में भारी संख्या में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार फिर से बनेगी। लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपीलमंत्री ने मत्स्य और पशुपालन से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं […]

Noimg

बिहपुर मे मस्जिदों, खानकाहों व मजार शरीफ को किया गया रौशन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत शहरी व ग्रामीण इलाके में शब ए बरात धूम धाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों, खानकाहों ,घरो और दुकानों को रंगीन बल्बो से रौशन किया। बडी संख्या में लोगों ने इस रात का एहतराम करते हुए अपने पूर्वजों के लिए खुदा से मगफेरत की दुआ मांगी। इधर बिहपुर के खानका ए आलिया फरीदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने खानका स्थित सभी मजार शरीफ पर चिराग जलाया। इस मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, हाफिज काडी तारीक अनवर, कर्रार खॉ, गुलाम पंजतन, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, मेहरबान फरीदी, फारूक खलीफा, हमीद सहित मदरसा जामिया शाह मोहब्बतिया के बच्चे शामिल थे। DESK […]

Noimg

लूट कांड के आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाईकिल, मोबाइल जप्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर 2024 को वादी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के फुलकिया निवासी सचिन कुमार पिता कारेलाल मंडल के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 07 दिसंबर 2024 को भागलपुर से इस्माइलपुर आने के क्रम में गंगा चौक के बाद पुलिया के समीप 01 मोटरसाईकिल पर सवार 04 व्यक्ति के द्वारा हथियार का भय दिखाकर 10,000 रुपिया नकद एवं मोबाइल लूट लिया गया था। इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 137/24, धारा-309 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर सूचना के.  महज 24 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त 03 अपराधकर्मी को घटना में […]

Noimg

रंगरा थानांतर्गत पुलिस टीम पर हमला मामले में आरोपी ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया। 04 फरवरी 25 को रँगरा थानांतर्गत चापर गाँव में बिना लाइसेंस के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कर आपत्तिजनक नाच-गान तथा कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में हर्ष फायरिंग की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा आर्केस्ट्रा बंद कराने के अनुरोध पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 22/25 धारा-191 (2)(3)/190/132 /188/115(2)/117(2)/125/126(2)/109/352/351(2)(3)/3 (5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में फरार चल रहें अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में पुलिस की लगातार छापामारी एवं कार्रवाई के कारण फरार अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के चापर निवासी सुबोध यादव पिता पशुराम यादव ने […]

तंत्रोक्त विधि से नवगछिया के सिमरा में शुरू हुआ बहरयात्रा पूजा, 17 फ़रवरी तक बहेगी भक्ति की रसधारा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 सिमरा गांव में स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में गुरुवार से बहरयात्रा पूजा प्रारंभ हो गया हैं जो 17 फ़रवरी सोमवार तक चलेगा । मौके पर माता की पूजा में लीन ग्रामीण पंडित कौशलेंद्र नारायण झा वैदिक ने बताया कि हमारे पूर्वजों के द्वारा ही पूजा-अर्चना प्रारंभ किया गया है जो सैकड़ों वर्षो से है । बहरयात्रा पूजा गुरुवार से प्रारंभ हुआ 17 फ़रवरी 2025 सोमवार तक चलेगा । इसमें तंत्रोक्त विधि से पूजा होती है अर्थात तंत्र से पूजा होती है । इस बाबत ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मंदिर कमिटी की ओर से मंदिर परिसर को भव्य और भव्यता से तैयार किया गया हैं । मौके पर ग्रामीणों ने […]

Noimg

हाइवा से 234 कार्टून में कुल 2102.76 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

हाइवा समेत दो मोबाइल और ड्राइवरी लाइसेंस जप्त झाड़खंड निवासी चालक-उपचालक गिरफ्तार शराब झाड़खंड से भागलपुर-नवगछिया के रास्ते मधेपुरा में होनी थी डिलीवरी जीरोमाइल नवगछिया में पुलिस ने कार्यवाई नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी मिली कि झाड़खंड से भागलपुर-नवगछिया के रास्ते एक हाइवा में भारी मात्रा में विदेशी शराब लाया जा रहा है, जो मधेपुरा में डिलीवरी की जानी थी। इस सूचना के बाद नवगछिया एसपी के द्वारा तुरंत एक टीम का गठन किया गया और नवगछिया थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम […]

Noimg

हम सब ने यह ठाना है नवगछिया को स्वच्छ बनाना है .. नारों से गूंजा नवगछिया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनुमंडल परिसर में जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ नवगछिया। जिला पदाधिकारी भागलपुर के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडल परिसर में “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार और सभापति प्रीति कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद नवगछिया द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद नागेश्वर सिंह, अभिनंदन कुमार, दीपक कुमार, बलराम सिंह, रवि कुमार, समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, आभाष यादव, अंसार साह, विनोद भगत और मीडियाकर्मियों ने भी अपनी सहभागिता दिखायी। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष नागरिक शामिल हुए, जो एक स्वर में नारा लगा रहे थे – “हम सब ने यह […]