Month: July 2025

Noimg

राजद के सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी हलचल, प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार को बताया NDA का चेहरा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जदयू और भाजपा को लेकर एक विवादित पोस्ट साझा किया गया, जिससे बिहार की सियासत में हलचल मच गई। हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह चर्चा का विषय बन चुका था। इस मुद्दे पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने भागलपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजद अब बौखलाहट में काम कर रहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। प्रेम कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्ष 2025 में बिहार में राष्ट्रीय […]

Noimg

प्रखंड प्रमुख की पहल पर ब्रहोत्तर बांध को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहपुरबिहारDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष बाढ़ की विभीषिका में क्षतिग्रस्त हो गया था, एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। बांध की स्थिति को देखते हुए प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर जिला आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र भेजा था। प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित यह बांध अगर पुनः टूटता है, तो सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया चपरघट, कमलाकुंड सहित कई पंचायतों के साथ-साथ रंगरा प्रखंड के भी कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है। इसे लेकर चिंता जताते हुए प्रखंड प्रमुख ने बांध को सुदृढ़ करने की मांग की थी। प्रखंड प्रमुख के पत्र के आलोक में भागलपुर जिला आपदा प्रबंधन के अपर […]

Noimg

किसान दिवस पर भवानीपुर शाखा में भव्य आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

102 लाख रुपये का ऋण वितरण और जीविका कर्मियों को किया गया सम्मानित नवगछिया । किसान दिवस के अवसर पर नवगछिया के बैंक ऑफ इंडिया भवानीपुर शाखा परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से बैठक सह ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक राकेश ने की। इस अवसर पर एसकेवीके प्रभारी सुमन कुमार, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, भवानीपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार, जीविका बीपीएम रंगरा बी बी झा और क्षेत्र समन्वयक बिरजू कुमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, जीविका के मुख्य कार्यकारी […]

Noimg

नवगछिया में ठेला लगाकर समान बेचने वाले युवक को नशेड़ियों ने जमकर पीटा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। शनिवार की संध्या नवगछिया के दुर्गा स्थान के पास ठेला लगाकर अंगूठी मठिया माला बेच रहे एक युवक पर चार नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। नशेड़ियों ने पहले युवक से मठिया और अंगूठी की मांग की, लेकिन युवक द्वारा मना करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नवगछिया पुलिस की गश्ती टीम पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। घायल युवक ने बताया कि वह रोजाना की तरह ठेला लगाकर अपना रोजगार चला रहा था, तभी चार नशेड़ी युवक वहां पहुंचे और जबरन सामान मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने लात-घूंसों और डंडों से हमला पुलिस मामले की जांच कर रही […]

Noimg

बिहपुर में तुषार गांधी ने दी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ चेतावनी, कहा – ग्राम सभा से हो वोटर लिस्ट का सत्यापन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : ‘बदलो बिहार- बनाओ नई सरकार’ अभियान के तहत आठ जिलों के दौरे पर निकले महात्मा गांधी के प्रपौत्र और सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी शुक्रवार को सुबह बिहपुर पहुँचे, जहाँ बहुजन चेतना केंद्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि “वोटर लिस्ट का सत्यापन अब ग्राम सभा से होना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी असली नागरिक इससे वंचित न हो।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग आज भी गांधी की परछाई से डरते हैं। देश की जनता अब इनके 11 वर्षों के कार्यकाल को समझ चुकी है, इसलिए इनके पास सत्ता में बने रहने के लिए अब केवल नेताओं की खरीद-फरोख्त का […]

Noimg

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बना लाखों गरीब छात्रों का सहारा: रवि कुमार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नीतीश सरकार की यह योजना उच्च शिक्षा में ला रही क्रांतिकारी बदलाव नवगछिया : जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर रवि कुमार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की सराहना करते हुए इसे नीतीश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह योजना लाखों गरीब विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने कभी आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा का सपना भी नहीं देखा था। रवि कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में बिहार का सकल नामांकन अनुपात मात्र 13.9 प्रतिशत था, जबकि राष्ट्रीय औसत 24 प्रतिशत था। नीतीश कुमार की सोच थी कि बिहार का कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में शिक्षा से […]

Noimg

सास-ससुर को बचाने पहुंचे दामाद को पड़ोसियों ने पीटा, अस्पताल में हो रहा ईलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर :अमरपुर शहर के डुमरामा मोहल्ले में शनिवार को जमीन विवाद के चलते तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। विवाद को शांत कराने पहुंचे दामाद को ही पड़ोसियों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। बताया जाता है कि बिहपुर निवासी जुल्फिकार अपने ससुराल डुमरामा मोहल्ला आया हुआ था। इसी दौरान उसके ससुर मोहम्मद कौसर और सास के साथ उनके पड़ोसियों का जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जब जुल्फिकार ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि मोहम्मद हैदौ और उसके अन्य सहयोगियों ने जुल्फिकार पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीट दिया। सूचना मिलने […]

Noimg

जादूगर शंकर सम्राट के जादुई शो का भागलपुर में हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन दर्शकों ने खूब सराहा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के दीप प्रभा सिनेमा हॉल में शनिवार, 19 जुलाई 2025 से पटना के प्रख्यात जादूगर शंकर सम्राट के जादुई खेल का शुभारंभ हुआ। लंबे समय बाद अंग प्रदेश के हृदय स्थल भागलपुर में लोग उनके जादू का आनंद उठा रहे हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी और शंकर सम्राट ने अपनी अद्भुत जादूई कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यह शो पहले 11 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी शुरुआत 19 जुलाई से की गई। जादूगर शंकर सम्राट अब तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों और सिंगापुर, काठमांडू, मस्कट जैसे देशों में करीब 41,000 से अधिक शो कर चुके हैं। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में […]

Noimg

11 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, गले पर निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका |||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घोराहा गांव में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान ममता कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची के गले और शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दादा नकुल मंडल ने बताया कि बच्ची घर में अकेली थी। वे और उनकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे। जब […]