Month: October 2025

विधानसभा चुनाव से पहले नवगछिया में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में दो युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे एक युवक स्थानीय हो सकते हैं, हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है।वायरल वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है । वीडियो सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू […]

12 वर्षीय किशोरी की स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत, चार घंटे बाद शव बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा जहाज घाट पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय किशोरी निशा कुमारी गंगा नदी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। मृतका नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह वार्ड संख्या 4 निवासी राजकुमार सिंह की पुत्री थीं। मिली जानकारी के अनुसार, छठ पर्व को लेकर निशा अपने पिता के साथ तीनटंगा गंगा घाट स्नान करने गई थी। घाट पर उनके साथ पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक लोग भी गंगा स्नान कर रहे थे। अचानक निशा का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के […]

बिहार चुनावी संग्राम में गरजे निशिकांत दुबे, कहा – तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना कांग्रेस का लॉलीपॉप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाज़ी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने भागलपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना महज़ एक राजनीतिक लॉलीपॉप है, जिससे जनता को गुमराह किया जा रहा है। सांसद दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें कई पर पहले से ही राजद प्रत्याशी मैदान में हैं। यह गठबंधन नहीं, बल्कि आपसी टकराव की स्थिति है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “महागठबंधन अब ‘महाविरोधाभास’ बन गया है, जहां एक-दूसरे के हितों की जगह केवल कुर्सी की राजनीति हावी […]

त्योहारों के मद्देनज़र आरपीएफ की सख्त कार्रवाई, भागलपुर व जमालपुर स्टेशन पर दो आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्टेशनों पर निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश और मंडल सुरक्षा आयुक्त ए.के. कुल्लू की देखरेख में आरपीएफ कर्मी चोरी, अवैध परिवहन तथा मादक व प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए सक्रिय गश्त और खुफिया जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 1 के पास आरपीएफ कर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी किया था। उसके पास से लगभग […]

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित प्रेक्षकों के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी वज्रगृह का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ 154-पीरपैंती विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक आर. लीली, 155-कहलगांव के सामान्य प्रेक्षक पंकज, 156-भागलपुर के सामान्य प्रेक्षक अनिल मेशराम तथा 158-नाथनगर के सामान्य प्रेक्षक अबू तायंग भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए वज्रगृह के कमरों का अवलोकन किया और अधिकारियों को बताया कि किस कमरे में पोल्ड ईवीएम रखी जाएगी, मतगणना कहाँ होगी तथा निर्वाची पदाधिकारी और प्रेक्षक के लिए बैठक की व्यवस्था कहाँ […]

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेक्षकों के साथ महिला आईटीआई वज्रगृह का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने महिला आईटीआई स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ 152-बिहपुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक उमेश नारायण पांडे, 153-गोपालपुर के सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार खत्री तथा 157-सुल्तानगंज के सामान्य प्रेक्षक जगदीश सोनकर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए वज्रगृह के कमरों को दिखाया और बताया कि किस कक्ष में ईवीएम रखी जाएगी, मतगणना कहाँ होगी तथा निर्वाची पदाधिकारी और प्रेक्षक के लिए निर्धारित बैठक स्थल कहाँ रहेगा। उन्होंने रिसीविंग सेंटर और वाहनों के पार्किंग स्थल का भी अवलोकन किया। […]

मेला देखने जा रहे एक ही परिवार के दो लोग सड़क हादसे का शिकार, दोनों गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में मेला देखने जा रहे एक ही परिवार के दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान सुल्तानगंज निवासी केदार मंडल के पुत्र सुभाष कुमार और संजय मंडल के पुत्र मिठू कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और एक साथ बाइक से गंगनिया मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक […]

नाथनगर में धूमधाम से संपन्न हुआ मां काली का विसर्जन, गंगा-जमुनी तहजीब की बनी मिसाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां काली को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विसर्जन शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जयकारों के साथ भाग लिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चंपा नाला विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस वर्ष नाथनगर में कुल 14 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पूरे आयोजन का नेतृत्व सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। उनके मार्गदर्शन में विसर्जन कार्यक्रम शांति, आपसी […]

काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा में दिखा मतदान जागरूकता का अनोखा संदेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर रैलियाँ, जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन लगातार जारी है। इसी कड़ी में इस बार भागलपुर की प्रसिद्ध काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा में भी मतदाता जागरूकता का विशेष संदेश देखने को मिला। परवत्ती पूजा समिति की ओर से विसर्जन शोभायात्रा के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे प्रेरक स्लोगन वाले बैनर पूरे मार्ग में नजर आए। समिति के सदस्य और कार्यकर्ता हाथों में मतदान को प्रेरित करने वाले पोस्टर लेकर श्रद्धालुओं के बीच जागरूकता का संदेश फैला रहे थे। लोगों ने इस पहल की सराहना की और […]

भागलपुर में धूमधाम से निकली काली पूजा विसर्जन शोभायात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में काली पूजा का विसर्जन शोभायात्रा देर रात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में “जय मां काली” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर वर्ष की तरह इस बार भी भागलपुर की काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा लगभग 36 घंटे तक चलने वाली है, जिसमें सैकड़ों मूर्तियां कतारबद्ध होकर नगर भ्रमण करती रहीं। शोभायात्रा के दौरान शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय चौधरी स्वयं शोभायात्रा की निगरानी कर रहे थे। विभिन्न चौकों पर रैपिड एक्शन फोर्स और बिहार पुलिस की तैनाती की गई थी। साथ […]