Month: October 2025

स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर भागलपुर में तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आम मतदाताओं के बीच मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी सुनिश्चित कराने हेतु प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी व अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था की देखरेख में जागरूकता से संबंधित वीडियो तैयार किए जाएँ। साथ ही पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाताओं, बुजुर्गों और युवा मतदाताओं के लिए भी अलग-अलग शॉर्ट वीडियो बनाए जाएँ ताकि मतदान में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। ईपीआईसी (मतदाता […]

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। लोग अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। साथ ही अपने मवेशियों की भी पूजा की गई। भक्तों ने रंगोली के रंगों से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। भजन-कीर्तन और अन्नकूट के प्रसाद का वितरण भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गोवर्धन पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। DESK2025

राम जानकी ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के बिहपुर में स्थानीय राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार को अन्नकूट पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। महंत नवल किशोर दास के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए। मंदिर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और दीयों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर अलौकिक आभा से जगमगा उठा। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान से समृद्धि, सुख और शांति की कामना की। महंत नवल किशोर दास ने कहा कि अन्नकूट पर्व हमें अन्न […]

परबत्ता थाना क्षेत्र में युवक को सर्प ने किया दंश, नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ प्राथमिक इलाज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के पास एक युवक को सर्प ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक आकिर, उम्र 25 वर्ष, पिता मो. हनन, सीएससी सेंटर चलाता हैं बुधवार की संध्या वह सेंटर बंद करके घर लौट रहा था, तभी अचानक सर्प ने हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से आकिर को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा देते हुए निगरानी में रखा है। DESK2025

भवानीपुर दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में स्थित सुविख्यात दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा का संध्या विसर्जन बुधवार रात्रि 11:00 बजे शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विसर्जन की प्रक्रिया मंदिर परिसर के ही कालीघाट में आयोजित की गई। स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने विधिपूर्वक मां काली की प्रतिमा को विसर्जित किया। इस दौरान मंदिर परिसर और कालीघाट में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया, ताकि विसर्जन समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस आयोजन के माध्यम से भवानीपुर में भक्ति और धार्मिक उत्सव का माहौल पूरे जोश के साथ बना रहा। DESK2025

हरिपुर टोला गोसाईं गांव में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन आज, भव्य उत्सव और मेला का हो रहा आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईं गांव के हरिपुर टोला में दीपावली की रात मां काली की प्रतिमा का स्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। स्थापना के अगले दिन मंगलवार को प्रतिमा के सम्मान में पूरे दिन भव्य मेला आयोजित किया गया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और मां काली की प्रतिमा पर दीप और पुष्प अर्पित किए। मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ लगी रही और आसपास के क्षेत्रों से लोग विशेष रूप से इस आयोजन में […]

परबत्ता में मारपीट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरूद्ध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2025 को वादी सुरेंद्र साह ने लिखित आवेदन देकर बताया कि पड़ोस में आयोजित शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर 2-3 अपराधकर्मियों ने उनके घर में घुसकर उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। इस मामले में परबत्ता थाना में कांड संख्या 76/25 दिनांक 10.05.25 के तहत धारा 126 (2)/115 (2)/117(2)/109/329(4)/303(2)/352/351 (2) (3) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड अनुसंधान के दौरान पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और अन्य वांछित अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी […]

सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में भीषण आग, स्टोर रूम में लाखों का नुकसान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के मुमताज मोहल्ला स्थित सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष चंद्र पांडे पिता प्रद्युन पांडे के घर में बुधवार को सुबह लगभग 10:00 बजे भीषण आग लग गई। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन परिजन और आसपास के लोग इसे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुभाष चंद्र पांडे सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं और वे रिटायरमेंट के बाद अपने मुमताज मोहल्ला स्थित घर में ही रह रहे हैं। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र दीपक कुमार पांडे और छोटे पुत्र मनीष पांडे उस समय घर पर नहीं थे। दीपक कुमार पांडे नवगछिया के एनएच 31 पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और मनीष पांडे आजाद ट्रांसपोर्ट में मैनेजर का कार्य करते […]