



नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के पास एक युवक को सर्प ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक आकिर, उम्र 25 वर्ष, पिता मो. हनन, सीएससी सेंटर चलाता हैं बुधवार की संध्या वह सेंटर बंद करके घर लौट रहा था, तभी अचानक सर्प ने हमला कर दिया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से आकिर को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा देते हुए निगरानी में रखा है।

















