Month: October 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर में सघन वाहन जांच अभियान, सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में स्पेशल सर्विलांस टीम (SST) द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह चेकिंग अभियान मुख्य रूप से सीमावर्ती इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर स्थापित चेकिंग पॉइंट्स पर केंद्रित रहा। हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों, हथियार, शराब, नकदी तथा अन्य अवैध सामग्री की भी जांच की गई। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, अपराध नियंत्रण और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी […]

कोईली-खुटाहा में चोरी की अपाची मोटरसाइकिल बरामद, युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बाईपास थाना पुलिस ने चोरी की गई एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को पुलिस उप-अनिरीक्षक सुमन भारती के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कोईली-खुटाहा में चोरी की एक मोटरसाइकिल छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस बल और सीएपीएफ के जवानों के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ग्राम कोईली, पोस्ट खुटाहा निवासी युवराज कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता विनोद यादव के घर से एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल (BR51C2792) बरामद की गई। पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही […]

कहलगांव विधानसभा सीट: गुप्त बैठकों से बढ़ी सियासी सरगर्मी, चुनावी समीकरण बन सकते हैं बदल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में हलचल और गहराती जा रही है। जिले की यह सीट इस बार सबसे चर्चित और सस्पेंस से भरी मानी जा रही है। जहां आमतौर पर उम्मीदवारों की घोषणाएं बड़े मंचों से होती हैं, वहीं इस बार रणनीति और मंथन गलियों और हवेलियों के भीतर गोपनीय बैठकों में तय किए जा रहे हैं। जातीय समीकरणों की गिनती और सियासी जोड़-तोड़ अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कहलगांव सीट पर इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मैदान में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश, आरजेडी के रजनीश यादव, कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा, जन सुराज के मंजर आलम और निर्दलीय उम्मीदवार […]

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा मंडल ने किए विशेष प्रबंध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुरक्षित, सहज और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विशेष रूप से भागलपुर, जमालपुर, साहिबगंज और मालदा टाउन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर बैठने से यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे प्लेटफार्म बदलने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती बढ़ाई गई है। आरपीएफ कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज का […]

शंकरपुर घाट पर गंगा में डूब रहे युवक की आपदा मित्रों ने बचाई जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर घाट पर बुधवार को एक युवक की जान आपदा मित्रों की तत्परता से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक हर्ष चौधरी, जो ततारपुर स्थित लाल कोठी इलाके का निवासी है, स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के समय घाट पर मौजूद आपदा मित्र मोहम्मद मुस्तकीम और बंटी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। दोनों ने मिलकर हर्ष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन जब युवक को सुरक्षित बाहर लाया गया तो सभी ने राहत […]

लोक आस्था के महापर्व को लेकर अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बिहार, झारखंड से आईं हजारों महिलाओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र तट पर बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था के प्रतीक इस महापर्व की शुरुआत गंगा जल से स्नान कर की। शनिवार से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की औपचारिक शुरुआत होगी, जबकि सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसी को लेकर आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए अजगैविनाथ धाम पहुंचने लगे। गंगा तट पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की तैयारियों में जुटी […]

जिलाधिकारी ने छठ पूजा एवं काली प्रतिमा विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । आगामी छठ पूजा एवं काली पूजा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अजय कुमार चौधरी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चंपा नाला, बूढ़ानाथ घाट, एसएम कॉलेज घाट सहित अन्य प्रमुख छठ पूजा एवं काली प्रतिमा विसर्जन स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, भागलपुर को निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिन घाटों को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है, वहां घटे हुए जलस्तर के अनुसार व्रतियों की सुविधा के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाए और घाटों […]

गोपालपुर में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के तेलिहारी डिमहा में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आयोजित इस अभियान में 80 जीविका दीदियों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली, रंगोली बनाई, परिचर्चा की और संकल्प सभा का आयोजन किया। सभी ने 11 नवंबर 2025 को मतदान दिवस पर स्वयं मतदान करने और अपने परिवार व पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए […]

सुल्तानगंज में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहकुंड प्रखंड स्थित कसवा खेरही पंचायत में नारी सम्मान जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत महिलाओं ने जनजागरूकता रैली निकाली, रंगोली बनाई, परिचर्चा की और संकल्प सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं ने 11 नवंबर 2025 को निश्चित रूप से मतदान करने और अपने परिवार व पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ […]

भागलपुर में मतदान कर्मियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन, कुल 2973 पोलिंग पार्टी का गठन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में बुधवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाचन प्रेक्षक की उपस्थिति में विधानसभा वार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी का गठन किया गया। इस दौरान 10 प्रतिशत रिजर्व कर्मियों को भी शामिल किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बाद सभी मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी बनाकर उन्हें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आवंटित कर दिया गया […]