Month: October 2025

भागलपुरवासियों को दीपावली के मौके पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, सुल्तानगंज में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए 472 करोड़ रुपये जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : दीपावली के शुभ अवसर पर बिहार सरकार ने भागलपुरवासियों को एक ऐतिहासिक तोहफा दिया है। वर्षों से लंबित पड़े ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण के सपने को साकार करने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। बिहार सरकार ने सुल्तानगंज में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 472 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के वायुयान संगठन निदेशालय ने यह राशि लगभग एक सप्ताह पहले ही भागलपुर जिला प्रशासन के खाते में हस्तांतरित कर दी थी। इस निर्णय से भागलपुर और आसपास के जिलों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। भागलपुर में हवाई जहाज सेवा की मांग लंबे समय से उठती रही है। इस दिशा में सबसे प्रमुख […]

मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटी घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के मकंदपुर चौक पर खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के चकपटिया गांव निवासी मंगलवार को मकंदपुर चौक एनएच 31 पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई जिसमें गुलशन कुमार, पत्नी रवीना कुमारी और उनकी 5 वर्षीय बेटी आनया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान चार चक्का वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना नवगछिया मकंदपुर चौक एनएच 31 पर हुई। घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया । DESK2025

रंगरा थाने में 442.8 लीटर विदेशी शराब एवं वाहन सहित चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार नवगछिया पुलिस एवं CAPF टीम विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, सघन वाहन जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी जैसे कार्य कर रही है। इस अभियान के तहत दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को रंगरा थाना एवं डीआईयू टीम ने रंगरा चौक के पास संयुक्त रूप से वाहन जांच की। इस दौरान एक पिकअप वाहन से कुल 442.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही वाहन चालक विवेक राय, पुत्र मैनु राय, निवासी पकरा थाना नवगछिया जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामद पिकअप वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर […]

खरीक थाना क्षेत्र में फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार, अवैध क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र में एक फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। वादी मिथुन कुमार ने दिनांक 13 नवंबर 2024 को थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 8 नवंबर 2024 को स्थानीय आशा द्वारा संचालित अवैध क्लीनिक में उनके मां का ऑपरेशन कराया गया, जिसके दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में खरीक थाना में कांड संख्या 265/24 दिनांक 13.11.24, धारा 105/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अमरजीत कुमार, पुत्र विनय कुमार, निवासी पनशलवा थाना वेलदौर जिला खगड़िया, को भागलपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की पूरी जांच की जा रही […]

नवगछिया बाबा विशु राउत पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो भाई घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा विशु राउत पुल के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सागर महतो और चंद्र किशोर महतो, पुत्र मक्खन महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सागर महतो को भागलपुर के तिलकामांझी के समीप स्थित डॉक्टर के क्लीनिक के पास से दिखाकर वापस कदवा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। घायल दोनों भाइयों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति स्थिर है और […]

बम-पटाखा फोड़ते समय दो अलग अलग स्थान के बच्चे झुलसे, नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया इलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल में दिवाली के उत्सव के दौरान बम-पटाखा फोड़ते समय दो बच्चों के साथ हादसा हुआ। गोपालपुर और रंगरा थाना क्षेत्र के बच्चे झुलस गए हैं और उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गाँव निवासी कन्हैया झा, पुत्र पंकज कुमार झा, बम-पटाखा फोड़ते समय दाहिने तलहटी में जल गया। वहीं, रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के 10 वर्षीय हिमांशु कुमार, पुत्र धनंजय यादव, हाथ, पैर और मुंह में बारूद लगने से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दिवाली के अगले दिन बम-पटाखा खेल रहे थे। जहां घटना घट गई जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों […]

बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 152 बिहपुर और 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बिहपुर विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन सफलतापूर्वक दाखिल किया है। इनमें प्रमुख उम्मीदवारों में कुमार शैलेंद्र (भाजपा), अर्पणा कुमारी (वीआईपी), पवन चौधरी (जन सुराज), कृष्ण कुमार मंडल (बीएसपी) शामिल हैं। इसके अलावा रूपम देवी, अवनीश कुमार, किशोर कुमार, ममता कुमारी, अजय कुमार रविदास और संजीव कुमार भी मैदान में हैं। बिहपुर विधानसभा से दो नामांकन रद्द किए गए हैं। इनमें जनशक्ति जनता दल के संतोष कुमार तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन कुमार मिश्रा शामिल हैं। नामांकन रद्द होने का कारण दस्तावेजों में खामियां बताई गई हैं। […]

हरिपुर टोला गोसाईं गाँव में मां काली की प्रतिमा स्थापना, भव्य उत्सव और मेला का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव हरिपुर टोला में दीपावली की रात मां काली की प्रतिमा का स्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। स्थापना के अगले दिन मंगलवार को प्रतिमा के सम्मान में पूरे दिन भव्य मेला आयोजित किया गया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां काली की प्रतिमा पर दीप और पुष्प अर्पित किए। मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ लगी रही और आसपास के क्षेत्रों से लोग विशेष रूप से इस आयोजन में […]