Month: October 2025

बाबा जगतपति नाथ के दरबार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के गोपाल गौशाला परिसर स्थित बाबा जगतपति नाथ के दरबार में इस वर्ष भी दिवाली का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और दीयों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर बाबा से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। दिवाली के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम के समय आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा जगतपति नाथ के दरबार में दिवाली का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में दिवाली […]

भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर नामांकन जांच पूरी, 17 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द – अब मैदान में 70 प्रत्याशी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 87 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 17 उम्मीदवारों के पर्चे विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। अब जिले की सातों सीटों पर कुल 70 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। नामांकन जांच के दौरान भागलपुर सदर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा सीटों से कई उम्मीदवारों के कागजात अधूरे या त्रुटिपूर्ण पाए जाने के कारण अमान्य घोषित किए गए। जाने किस विधानसभा से किनके पर्चे रद्द हुए अब चुनावी मैदान में बचे उम्मीदवारों की सूचीजिले की सातों विधानसभा सीटों से कुल 70 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान […]

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की ली जानकारी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी के साथ ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा रजिस्टर के अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मशीनों के भंडारण स्थल की स्वच्छता, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम का सुरक्षित रख-रखाव […]

भागलपुर में काली पूजा की धूम, परबत्ती बुढ़िया काली से लेकर मानिकपुर काली मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

बिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK20250

भागलपुर में काली पूजा को लेकर पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मां काली के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। परबत्ती बुढ़िया काली, जंगली काली, इचाकचक बुढ़िया काली और मानिकपुर बुढ़िया काली मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झालरों से सजाया गया है। मां काली की आराधना के दौरान भजन-कीर्तन और घंटे-घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महिलाएं और बच्चे नए वस्त्र पहनकर मां काली के चरणों में दीप और पुष्प अर्पित करते नजर आए। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों […]

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, भागलपुर पुलिस ने दी शोक सलामी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन किया और उन्हें शोक सलामी अर्पित की। इस अवसर पर “कर्तव्य पथ” पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (प्रथम एवं द्वितीय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी […]

भागलपुर में धार्मिक पोस्टर जलाने के बाद विशेष समुदाय का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करोड़ी बाजार में रविवार की सुबह धार्मिक पोस्टर जलाए जाने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने ×××××××× लिखा धार्मिक पोस्टर उखाड़कर उसे जला दिया था। सुबह जब लोगों ने यह दृश्य देखा, तो उनमें भारी नाराजगी फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग सुद्दी मुखिया चौक पर एकत्रित होकर विरोध करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार, मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष सफदर अली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आक्रोशित […]

दीपावली की रात अज्ञात लोगों ने झोपड़ी में फेंका बम, भीषण आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 7 मिर्जापुर गांव में दीपावली की देर रात एक झोपड़ीनुमा मकान में बम फेंके जाने से भीषण आग लग गई। इस आगजनी में घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित मकान मालिक पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि दीपावली की रात अज्ञात लोगों ने उनके झोपड़ीनुमा मकान पर बम फेंका, जिसके धमाके से घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, घर के लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और […]

बिहपुर में माँ वाम काली मंदिर में पूजा की तैयारियाँ जोरों पर, पौराणिक कथा आज भी लोगों की आस्था का केंद्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर स्थित माँ वाम काली मंदिर में इस वर्ष भी पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह शक्ति स्थल न केवल बिहपुर के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहाँ पहुंचते हैं। तांत्रिक विधि से होने वाली माँ वाम काली की यह पूजा अपनी विशिष्ट परंपरा और रहस्यमय कथा के कारण प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद अवश्य पूरी होती है। मां की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग यहाँ वर्षों से आते रहे हैं। किसी की मनोकामना पूरी होने पर वह यहाँ बलि चढ़ाने या मुंडन करवाने आता है। इस स्थल से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा बादुर तांती […]

भवानीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भावानीपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को एक मारपीट की घटना सामने आई। वादी मो. मजिद ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मो. डब्बू एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य हरवे हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना कांड संख्या 216/25 दिनांक 16.10.25 के तहत धारा 191(2)/190/109/126(2)/303(2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में संलिप्त अभियुक्त मो. डब्बू, पुत्र जखानी, निवासी मधुरापुर, थाना-भावानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी […]