5
(1)

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करोड़ी बाजार में रविवार की सुबह धार्मिक पोस्टर जलाए जाने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने ×××××××× लिखा धार्मिक पोस्टर उखाड़कर उसे जला दिया था। सुबह जब लोगों ने यह दृश्य देखा, तो उनमें भारी नाराजगी फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग सुद्दी मुखिया चौक पर एकत्रित होकर विरोध करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार, मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष सफदर अली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

मोहल्ले के निवासी इस्तीखार ने बताया कि पोस्टर जलाने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: