Month: October 2025

इस्माईलपुर पुलिस ने 9 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 सितंबर 2025 को छापामारी कर ग्राम रघुनी टोला स्थित अरुण मंडल के घर से कुल 9 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस कार्रवाई में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण के आरोप में अरुण मंडल, पुत्र मसुदन मंडल, निवासी रघुनी टोला, थाना-इस्माईलपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 183/25 दिनांक 18.09.25 के तहत धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

भवानीपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, वाहन भी जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त विक्की कुमार, पुत्र गोरेलाल राम, निवासी भ्रमरपुर सतियारा, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी संख्या 222/25 में शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AT-3448 को भी जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

जनता का विश्वास नीतीश सरकार की योजनाओं पर, बूलो मंडल को मिल रहा जनसमर्थन – रवि कुमार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। एनडीए प्रत्याशी एवं भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने नामांकन के अगले ही दिन से क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद शुरू कर दिया है। जदयू के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी दी कि इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कोसी पार के पंचायतों से की गई है। शनिवार को ढोलबज्जा पंचायत में व्यापक जनसंपर्क किया गया, जबकि रविवार को कदवा दियारा और खैरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा गया। इस दौरान बूलो मंडल को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। […]

खगड़ा बम काली मंदिर: तीन सौ वर्षों से आस्था और चमत्कार का केंद्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रखंड के खगड़ा गांव में स्थित प्रसिद्ध माँ बम काली मंदिर लगभग 313 वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए भी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मान्यता है कि इस पावन दरबार से आज तक कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटा है। गांव के लोग माँ बम काली की पूजा वैदिक एवं तांत्रिक विधि से करते हैं। स्थानीय जनश्रुतियों और मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना खगड़ा गांव के पूर्वज बाबू धौताल सिंह के तीसरे वंशज बाबू प्रभु नारायण सिंह को एक दिव्य स्वप्न प्राप्त होने के पश्चात हुई। उसी स्वप्न में माँ बम काली की स्थापना का […]

नवगछिया में 115 कार्टन, 1270 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद|| GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, नवगछिया की टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबदास ठाकुरबाड़ी कॉलोनी में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में 115 कार्टन में रखे गए कुल 1270 लीटर कोडीन कफ सिरप जब्त किए गए हैं। इस संबंध में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग नवगछिया के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि यह सिरप एक किराए के मकान में छिपाकर रखा गया था। विभाग को जब इस संबंध में गुप्त सूचना मिली तो तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कमरे से यह भारी […]

नवगछिया के निजी क्लिनिक में नवजात शिशु बदलने का आरोप, परिजनों में आक्रोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गौशाला रोड स्थित एक निजी क्लिनिक “स्नेहा बेबी केयर सेंटर” पर नवजात शिशु बदलने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने क्लिनिक पर हंगामा किया। साथ ही, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर शिशवा गांव निवासी खुशबू देवी, पति सुमन कुमार, ने 17 अक्टूबर को अपने नवजात शिशु को इलाज के लिए स्नेहा बेबी केयर सेंटर में भर्ती कराया था। क्लिनिक प्रबंधन ने शिशु को पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित बताकर भर्ती कर लिया। रविवार 19 अक्टूबर को, शिशु की स्थिति गंभीर बताकर मौखिक रूप से […]

हरनाथचक की लड़की का ससुराल भौवा परवल में हत्या ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

दहेज के लिए चार बच्चों की मां की हत्या कर शव किया लापता, ससुराल वाले फरार नवगछिया । रुपौली विधानसभा क्षेत्र के भाव परवल गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां ससुराल वालों ने दहेज के लिए चार बच्चों की मां की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के हरनाथचक निवासी घनश्याम प्रसाद सिंह की पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीमा कुमारी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व भाव परवल गांव निवासी पवन कुमार मंडल से हुई थी। विवाह के बाद से ही सीमा को दहेज […]

नवगछिया में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया स्थित हाई स्कूल परिसर में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो. नाजिम, ज्ञान वाटिका विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा, दिलीप शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। टेस्ट में उत्तीर्ण […]

भागलपुर में अमानवीय घटना: कचहरी चौक के पास काटून में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कंप ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर में रविवार सुबह इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। कचहरी चौक के पास सड़क किनारे एक काटून में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे, तो सड़क किनारे रखे एक काटून से दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर लोगों ने जब पास जाकर देखा तो उसमें एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करने लगे। लोगों ने कहा कि कोई कैसे इतनी निर्दयता दिखा सकता है कि एक मासूम नवजात को […]

स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सीएपीएफ पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिला अतिथि गृह सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने की। बैठक में सीएपीएफ (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएपीएफ के नोडल पदाधिकारी और सभी डिप्टी कमांडेंट को भागलपुर जिले की भौगोलिक एवं राजनीतिक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां आगामी विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाने हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय कराया और सभी से परिचय प्राप्त किया। […]