Month: October 2025

फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप ने दो मजदूरों को रौंदा, दोनों घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल मजदूरों की पहचान पसाहीचक निवासी प्रेम दास (25) और कुश कुमार (25) के रूप में हुई है। दोनों मिर्ज़ाचौकी स्थित फोरलेन सड़क के ठेकेदार के पास दिवाली के बकाया भुगतान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने नियंत्रण खोकर मोड़ काटते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों […]

गोपालपुर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह ने दाखिल किया नामांकन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शनिवार को 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी की ओर से मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के पक्ष में नारे लगाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में मंटू सिंह ने कहा कि गोपालपुर की जनता बदलाव चाहती है और यही बदलाव लाने के उद्देश्य से उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी जनता की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन की दिशा में कार्य करेगी। मंटू सिंह ने आगे कहा कि गोपालपुर की जनता ने अब तक कई सरकारें […]

धनतेरस पर खरीदारी से गुलजार हुआ नवगछिया बाजार, लोगों में दिखा दीपावली का उल्लास ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को सुबह से ही नवगछिया बाजार में खरीदारी का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। शहर के विभिन्न बाजारों और दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। धनतेरस की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें लगी थीं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार धनतेरस पर लाखों रुपये की खरीदारी हुई है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा […]

बिहपुर विधानसभा से अजय रविदास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन, युवाओं के रोजगार को बताया प्राथमिक मुद्दा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत शनिवार को 152 बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय रविदास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की संख्या मौजूद रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर उनका स्वागत किया। नामांकन के बाद अजय रविदास ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने रोजगार की गंभीर समस्या है और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया। अजय रविदास ने कहा कि वे राजनीति में स्वच्छ छवि और जनसेवा की भावना के साथ आए हैं। उनका उद्देश्य बिहपुर […]

गोपालपुर से चार बार के विधायक गोपाल मंडल नें भरा निर्दलीय पर्चा, सीएम नीतीश का नाम लेकर फूट-फूटकर रोए ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गोपालपुर सीट से चार बार विधायक रह चुके गोपाल मंडल को इस बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने टिकट नहीं दिया। टिकट कटने के बाद नाराज गोपाल मंडल ने शनिवार को निर्दलीय पर्चा भरा और अपने समर्थकों के बीच एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर फूट-फूटकर रोने लगे और उनका जयकारा लगवाया। गोपाल मंडल ने अपने संबोधन में कहा, “भाइयों और बहनों, आज हमारा नामांकन का दिन है। आप सभी इतने बढ़-चढ़कर आए, इसके लिए धन्यवाद। यह लड़ाई आर-पार की है और अब दिखा देना है। नीतीश कुमार को बरगला कर मेरा टिकट कटवाया गया। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं हाथ जोड़कर […]

मारपीट के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। शनिवार को वादी इंदल कुमार ने लिखित आवेदन देकर बताया कि भवानीपुर थाना अंतर्गत स्थित समुदायिक भवन के पास पूर्व विवाद को लेकर मो अरमान अली और छह से सात अन्य लोग हथियार से लैस होकर उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 220/25, धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/109/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी मो अरमान अली, पिता कुर्बान अली; मो सोनू अली, पिता मो मुस्तकीम; और रहमान अली, पिता अयुब अली शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के […]

शराब के नशे में तीन अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पकड़ में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना कांड संख्या 88/25 के तहत, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 37 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्णिया जिला के साकिन थाना रुपौली निवासी रवि कुमार, पिता चंदन प्रसाद जयसवाल; रितिक कुमार, पिता गोपाल साह; और मो सलमान, पिता मो अहमद हुसैन शामिल हैं। इसके अलावा पूर्णिया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कांप निवासी मौसम कुमार उर्फ राहुल, पिता अशोक साह को भी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनसे आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। DESK2025

7.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ टोटो चालक गिरफ्तार, वाहन जप्त ||GS GS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान कुर्सेला की ओर जा रहे एक टोटो (रजिस्ट्रेशन बीआर 10 वाई-4585) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टोटो चालक के पास से कुल 7.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही टोटो को भी जप्त कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद भी जब्त किया। इस संबंध में रंगरा थाना में कांड संख्या 256/25, धारा 21 (सी)/22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टोटो चालक उत्तम कुमार मंडल, पिता राजेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। DESK2025

गृह-भेदन के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मकंदपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित मिठ्ठा निवासी कुंदन कुमार मंडल, पिता सियाराम मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का चाकू भी बरामद किया। इस संबंध में पीड़ित जुमराती अली के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में कांड संख्या 316/25, धारा 307/331(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में […]

पिस्ता गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बाईपास थाना क्षेत्र के ग्राम पिस्ता में अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल यादव के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दिलीप चौधरी नामक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दिलीप चौधरी के घर से दो लीटर क्षमता वाले हरे और सफेद रंग के बोतलों में करीब चार लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, जिसके तहत अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित […]