Month: October 2025

दीपोत्सव पर ज्ञान वाटिका विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में दीपोत्सव के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने कुल 12 समूहों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी समूहों ने अपनी सृजनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियाँ तैयार कीं। इन रंगोलियों में दीपोत्सव की भावना और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य और शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों की रंगोलियों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार […]

बाल भारती विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, उत्कृष्ट छात्रों और पूर्व छात्राओं को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बाल भारती विद्यालय, गोशाला रोड में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वर्ग दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 34 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यालय ने अपने पूर्व छात्राओं का भी सम्मान किया, जो वर्तमान में बैंकिंग, शैक्षणिक, इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि विद्यालय की असली पहचान उसके विद्यार्थियों की सफलता से होती है। आप सभी हमारी उम्मीदों और सपनों का साकार रूप हैं। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि संघर्ष ही सफलता […]

मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में मनाया गया मतदाता जागरूकता अभियान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा, पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शरच्चंद्र राय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, डॉ. रवि शंकर प्रसाद और भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ. महफूज आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया […]

अंचलाधिकारी ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । प्रखंड संसाधन केंद्र पीरपैंती में आयोजित समारोह में अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रमंडल स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंचलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बुके और कलम भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाली प्रतिभावान खिलाड़ियों में सोनाक्षी, स्वीटी, हनी, नेहा, सुप्रिया, सोनम और रूबी शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रखंड का नाम रोशन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक ओम कुमार, सर्वोत्तम शर्मा, हरिओम, अंकज मंडल और प्रीतम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भगवती रंजन पांडे ने उत्साहपूर्वक किया। अंचलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है […]

कहलगांव प्रखंड में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने और भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को कहलगांव प्रखंड में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा आयोजित की गई। रैली के दौरान जीविका दीदियों ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया। उन्होंने गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे लिखे तख्तियां लेकर नारेबाजी की। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि 450 कर्मियों की सूची शनिवार को प्राप्त हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित नियंत्रक पदाधिकारी के विरुद्ध निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाए, क्योंकि यह जानबूझकर निर्वाचन कार्य में विलंब और व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास है। नोडल पदाधिकारी ने आगे बताया […]

शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव में चला मतदाता जागरूकता अभियान – पहले मतदान फिर जलपान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 01 एवं 02 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार एवं उमा शंकर पासवान ने किया। यह आयोजन भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप योजना के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सिकंदर चौधरी ने की। उन्होंने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी से […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को भागलपुर स्थित टाउन हॉल में सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराना सेक्टर पदाधिकारियों की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान के पूर्व, दौरान और बाद की सभी तैयारियों को सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक मतदान केंद्र का नियमित भ्रमण किया जाए, विशेषकर संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर […]

गोपालपुर विधानसभा से मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आज 18 अक्टूबर को देंगे नामांकन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बाबत उन्होंने मीडिया और जनता को जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर के लोग बदलाव चाहते हैं और इसी बदलाव की उम्मीद को लेकर वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। मानकेश्वर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें समाधान के रास्ते उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि गोपालपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उन्हें इस चुनाव में मैदान में उतारने का सबसे बड़ा कारण […]

केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश के नेतृत्व पर जनता को भरोसा: रवि कुमार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड नवगछिया के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता केवल नेतृत्व और विकास कार्यों के आधार पर मतदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता का पूर्ण भरोसा है। रवि कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने कभी भी जाति या धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की। उन्होंने हमेशा समाजवादी विचारधारा और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि आज बिहार में सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य […]