5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र में एक फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। वादी मिथुन कुमार ने दिनांक 13 नवंबर 2024 को थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 8 नवंबर 2024 को स्थानीय आशा द्वारा संचालित अवैध क्लीनिक में उनके मां का ऑपरेशन कराया गया, जिसके दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में खरीक थाना में कांड संख्या 265/24 दिनांक 13.11.24, धारा 105/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अमरजीत कुमार, पुत्र विनय कुमार, निवासी पनशलवा थाना वेलदौर जिला खगड़िया, को भागलपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में अवैध चिकित्सा संस्थानों के प्रति चेतावनी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: