



भागलपुर में सेंट्रल जेल के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है। वहीं इस हादसे में पिकअप चालक मनोज कुमार और खलासी अजय की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नमक लदी ट्रैक्टर और सब्जी लोडेड पिकअप के बीच बुधवार की अहले सुबह आमने – सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई|

दुर्घटना इतना भीषण था कि किसी को संभालने तक का मौका नहीं मिला। वहीं घटना कि जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना और यातायात थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक मनोज और अजय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
















