5
(1)

भागलपुर: सुल्तानगंज में होली पर्व और रमजान त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर भर में भ्रमण करते हुए ग्रामीण इलाकों में भी गया। पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की और डीजे बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि होली पर्व और रमजान त्योहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। डीजे पर प्रतिबंध लगा कर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई है। इस मौके पर दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: