3
(2)

नवगछिया :
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में बाल भारती विद्यालय, भागलपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डी.पी. सिंह ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 9 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 25 छात्र-छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत एवं 42 विद्यार्थियों ने 70 से 79 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विद्यालय की छात्रा वैष्णवी शांडिल्य ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया। प्रकृति ने 92.4% के साथ दूसरा स्थान और यश कुमार ने 92.2% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनुष्का भगत और आर्यन कुमार ने 91.8%, दिया कुमारी ने 91.4%, शिवम कुमार ने 90.6%, रिया कुमारी ने 90.4% तथा पलक अग्रवाल ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की इस सफलता पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव डॉ. बी.एल. चौधरी, संयुक्त सचिव अभय प्रकाश मुनका, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार गोपालका, नरेश केडिया, डॉ. अशोक केजरीवाल, बालकृष्ण पंसारी, नीरज चिरानिया, गौरी शंकर सर्राफ, अभिषेक रुंगटा समेत सभी ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: