



भागलपुर। मंगलवार को बिहपुर कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन दर्शन व कृतित्व को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकर चौधरी ने किया।
सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष आलम ने नेहरू जी के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक और प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की नींव को मजबूत करने के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी मार्गदर्शक है।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के बिहपुर विधानसभा अध्यक्ष मो. आरीफ रजा सहित कई युवा नेताओं ने भी नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
















