



नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना एवं डीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से विश्वराउत पुल के पास वाहन जॉच के दौरान नवगछिया जीरो माईल की ओर से आती हुई टेंपो से विभिन्न कंपनी का कुल 42.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया साथ ही वाहन चालक बांका जिलांतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के खजूर कोरामा निवासी अनुराग राज पिता जगमोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कदवा थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।














