5
(1)

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत मनोहरपुर गांव में सोमवार की रात एक पंचायती में शामिल होने पहुंचे स्कार्पियो सवार युवकों में से दो को भवानीपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

गिरफ्तार युवकों की पहचान कुशाहा निवासी अमरेंद्र शर्मा के पुत्र मृत्युंजय शर्मा और खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद निवासी स्कार्पियो चालक सुरेंद्र शर्मा के पुत्र सुमित शर्मा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा की पुत्री और उसके देवर के बीच विवाद को सुलझाने के लिए स्कार्पियो संख्या CH03L2525 पर सवार कुछ लोग पंचायती के लिए पहुंचे थे।

सूचना मिलने पर गश्ती पदाधिकारी पीटीसी दीपक कुमार की टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान स्कार्पियो के चालक सीट के बाएं हिस्से से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में वाहन से भागे तीन अन्य आरोपितों की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद निवासी साधो शर्मा के पुत्र चंदन कुमार, चानों शर्मा के पुत्र संतोष कुमार और सुभाष शर्मा के पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है।

इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दो गिरफ्तार समेत कुल पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार को दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: