5
(1)

भागलपुर। शहर के प्रमुख टू लेन लोहिया पुल (उलटा पुल) को अब फोरलेन में बदला जाएगा। पुल की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी, जिससे ट्रैफिक जाम की वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

लोहिया पुल का विस्तार मालगोदाम डिक्शन रोड और तातारपुर की ओर किया जाएगा। इसे रेलवे अस्पताल के सामने वाले रास्ते से जोड़ने की योजना है। रेलवे और जिला प्रशासन ने मिलकर पुल के ट्रैफिक व मास्टर प्लान को तैयार कर लिया है।

मंजूरी का इंतजार
अब सिर्फ अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग की मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल की लंबाई और चौड़ाई बढ़ने से भीड़भाड़ की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इस परियोजना को रेलवे और बिहार सरकार मिलकर पूरा करेंगे।

लोहिया पुल के विस्तार की योजना, भागलपुर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की बड़ी योजना का हिस्सा है। इस पूरे कार्य पर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

भागलपुर न्यू स्टेशन की भी योजना
इसके अलावा भागलपुर से लगभग 14.40 किलोमीटर दूर, जगदीशपुर के निकट 250 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर न्यू स्टेशन बनाने की भी योजना है। वर्तमान में लोहिया पुल स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास खुलता है, जिससे ट्रेनों के समय भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनती है।

विकास कार्यों के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने की भी तैयारी की जा रही है। भागलपुर जंक्शन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए तैयार डीपीआर को स्वीकृति हेतु रेलवे बोर्ड भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: