5
(1)

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के आगे पूरब दिशा में रेलवे माल गोदाम रैक पॉइंट के पास एक युवक हटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शंकर कुमार, पिता पप्पू मंडल, निवासी कुर्सेला नवाबगंज, जिला कटिहार के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। घटना होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी नवगछिया जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के सहायक निरीक्षक श्री राम प्रसाद मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्कालत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

अस्पताल में इलाज करवा रहे जीआरपी जवान श्री राम प्रसाद ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह लुधियाना से मानसी स्टेशन पर उतरा था और वहां से कुर्सेला जाने के लिए हटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। नवगछिया स्टेशन के माल गोदाम के समीप जब वह गेट पर बैठा था, उसी दौरान अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले जाने की तैयारी में हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जीआरपी द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: