5
(2)

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की टीम ने ग्राम पकरा में छापेमारी कर एक बासा और उसमें खड़ी स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर: बीआर 11 पीसी 5320) से कुल 555.57 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

यह छापेमारी पकरा निवासी कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार, पिता सुरेश प्रसाद सिंह के बासा में की गई, जहां शराब का भंडारण कर स्कॉर्पियो से परिवहन की तैयारी चल रही थी। वाहन के भीतर विभिन्न कंपनियों की बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

इस संबंध में नवगछिया थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, ब्रिकी और परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: