5
(2)

भागलपुर। कटिहार स्थित सिख माइनॉरिटी मेडिकल कॉलेज को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। जनसुराज पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर इस कॉलेज पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाए रखने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस मुद्दे को लेकर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के निर्देश पर भागलपुर में पार्टी के जिला प्रवक्ता बाबुल विवेक ने प्रेस वार्ता कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज मेडिकल शिक्षा के लिए बना था, लेकिन इसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लंबे समय से दबा कर रखा गया है।

बाबुल विवेक ने कहा कि यह अवैध कब्जा राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल से चला आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए पूछा कि यह कौन सा सुशासन है, जहां एक शिक्षा संस्थान पर ही कब्जा कर लिया गया हो।

प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि इस मामले की जांच के लिए उस समय के कटिहार एसपी को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बाद में एसपी की पत्नी को इसी कॉलेज से मेडिकल डिग्री मिल गई, जिससे निष्पक्ष जांच की संभावना ही समाप्त हो गई।

जनसुराज पार्टी ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: