


नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया गाँव निवासी वृद्ध 64 वर्षीय चंद्रदेव मोदी, पिता सीताराम मोदी, रविवार की सुबह स्थानीय कलबलिया धार में नहाने के दौरान पांव फिसलने के कारण डूब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












