5
(1)

नवगछिया के कोसी पार कदवा निवासी फूलचंद कुमार महतो की डेढ़ वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी ने घर में खेलते समय आयरन की लगभग 30 गोलियां निगल लीं। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल बच्ची को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। समय पर इलाज मिलने के कारण बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गयी । चिकित्सकों ने परिजनों को सतर्क रहने की सलाह दी है और घर में दवाओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखने का आग्रह किया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: