5
(1)

सैंडिस कंपाउंड में चला विशेष सफाई अभियान, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

भागलपुर: नगर निगम भागलपुर द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाए गए सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान का समापन मंगलवार को सैंडिस कंपाउंड परिसर में विशेष सफाई अभियान के साथ किया गया। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और आम जनता को सफाई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप नगर आयुक्त, नगर निगम के पार्षदगण एवं सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। जहां सफाई होती है, वहां बीमारियों के फैलने की संभावना नहीं रहती। उन्होंने भागलपुरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सैंडिस कंपाउंड परिसर का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि कैफेटेरिया के सामने एक डाइनिंग स्पेस और बच्चों के लिए एक प्लेग्राउंड विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में लोग अपने परिवार, विशेषकर बच्चों के साथ कुछ सुखद और मनोरंजक पल बिता सकें, इसके लिए ऐसी सार्वजनिक सुविधाओं का विकास जरूरी है।

सफाई अभियान के माध्यम से न केवल शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी यह स्पष्ट कर दिया गया कि स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान का यह समापन समारोह स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: