



नवगछिया । 29 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी 17 वर्षीय पुत्री सामान खरीदने के लिए दुकान गई थी, जो वापस घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी शिवाकांत कुमार उर्फ शिवा पिता अर्जुन मंडल ने इनकी पुत्री को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 142/25, धारा- 137 (2) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की अपहृता को बरामद कर न्यायालय के आदेशानुसार उनके परिजन को सौपा गया एवं कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में गुरुवार को अभियुकत शिवाकांत कुमार उर्फ शिवा पिता अर्जुन मंडल को गिरफ्तार किया गया।













